Weekly Tarot Horoscope (16th-22nd October): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Sunday, Oct 16, 2022 - 12:56 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित रहेगा। सकारात्मक सोच नई दिशा की ओर लेकर जाएगी। किसी रचनात्मक कार्य में दिमाग लगाएंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय मन को भटकने से रोकना होगा। शिक्षा में चल रहे प्रयास फलदाई हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण पद प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय में कुछ नई सफलताएं कड़ी मेहनत से हासिल होंगी। लाभ के अच्छे अवसर आपके मन को प्रसन्न रख सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के लागू होने से प्रगति की संभावना बढ़ेगी।
उपाय- हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल

वृष- इस सप्ताह आप उच्च स्तर के लोगों से संबंध बनाएंगे। कुछ चिंताएं आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं। दिल को छूने वाली पिछली घटनाएं मन को प्रभावित कर सकती हैं। साथ ही आय से अधिक व्यय के कारण आर्थिक असंतुलन का भय मन को अशांत कर सकता है। परिवार के सदस्यों की छोटी-छोटी बातों से लड़ाई झगड़ा हो सकता है लेकिन सप्ताह के अंत में सब ठीक हो जाएगा। करियर के विषय में यात्रा के योग हैं। बात करें नौकरीपेशा लोगों की तो सरकारी कर्मचारी इस हफ्ते काम में अधिक व्यस्त रह सकते हैं। घर में किसी की तबीयत खराब रहने से मन में अजीब ख्याल आ सकते हैं, शांत रखने की कोशिश करें।
उपाय- गायत्री मंत्र का पाठ करें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पीला

मिथुन- हर बात को असभ्य तरीके से बोलना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। दूसरों की आलोचना करना बंद कर देंगे तो हितकारी होगा। लोगों की अच्छी बातों से मन प्रभावित रहेगा। आध्यात्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। नई परिस्थितियां नई प्रतिभाएं ला सकती हैं। अपने सभी जरूरी कामों को जल्द पूरा कर लें, महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य छोड़ें। जिम्मेदारियों को पूरा करने में पैसे खर्च होंगे, संभलकर खर्चा करें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय आने वाला है। जहां तक बात हैं नौकरी कर रहे जातकों की तो किसी जरूरी काम से घर से दूर रहना अप्रिय लग सकता है। जो लोग व्यापार के सिलसिले में यात्रा करने वाले हैं वे सावधान रहें।
उपाय- सूर्यदेव को जल चढ़ाएं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- गुलाबी

कर्क- कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह संघर्ष के बाद सफलताएं भी मिलेंगी। सारी चिंताओं का सामाधान भगवान के चरणों में मिलता दिखेगा। किसी धार्मिक कार्य से प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। घर के थोड़े मामुली तनाव की भी संभावना है। साथ ही साथ व्यवसाय में पूरी मेहनत के बावजूद मनचाहा परिणाम न मिलने से चिंता रहेगी। जिनका बिजनेस पार्टनरशिप में चल रहा है वे अपनी योजनाओं को साकार करने में सक्षम होंगे। नौकरी पेशा में लोकप्रियता और दबदबा बढ़ सकता है।कार्यकुशलता से प्रगति संभव होगी। कार्यक्षेत्र में कुछ परिस्थितियां बाधा बन सकती हैं।
उपाय- अन्न का दान करें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- नीला

सिंह- इस सप्ताह खुद पर विश्वास रखें, क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके योग्यता साबित करने में सक्षम रहेंगे। किसी शुभ कार्य के लिए प्रयास कर सकते हैं। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम सुलझेगा। नए प्रयासों के फलदायी होने से खुश होंगे। सोमवार और मंगलवार को नैतिकता और अनैतिकता के बारे में सोचने वाला मन भौतिक वातावरण के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। बुधवार और शनिवार को नए व्यापारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों में लोकप्रिय रहेंगे। बड़ों का सहयोग मिलेगा। नौकरी का माहौल सुखद रहेगा।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- सफेद

कन्या- हो सकता है कि सब कुछ आपके पक्ष में न हो, इसलिए हर स्थिति में समझदारी से काम लेंगे तो बेहतर होगा। एक तरफ तो परिवार में खुशहाली की स्थिति रहेगी और दूसरी तरफ किसी के खराब स्वास्थ्य से आप दुखी हो सकते हैं। पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए हफ्ता व्यस्त रहेगा। सोमवार और मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति देखने को मिल सकती है। रोजगार में आपकी प्रतिभा निखरेगी। गुरुवार और शुक्रवार के दिन कार्यक्षेत्र काम में मनचाही सफलता नहीं मिलने से असंतोष की भावना रहेगी।
उपाय- गणपति जी की उपासना करें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नारंगी

तुला- यह सप्ताह संघर्षों और चिंताओं से भरा रहेगा। पुरानी बातों को भूलकर नए तरीके से जीवन की शुरुआत करने का प्रयास करना चाहिए। सुख-दुख दोनों आते-जाते रहते हैं। इसलिए हर स्थिति में धैर्य रखना जरूरी है। महत्वपूर्ण संबंधों में अहंकार न दिखाएं। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ-साथ पारिवारिक दायित्वों को समय पर पूरा करने पर भी ध्यान देना होगा। प्रेमियों का मूड इस सप्ताह बेहद ही खुशनुमा रहने वाला है क्योंकि परिवार वालों से उनके रिश्ते को स्वीकृति मिल सकती है। इस हफ्ते काम के सिलसिले में किसी सहकर्मी से मतभेद हो सकता है।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- आसमानी नीला

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के लिए ये सप्ताह अत्यंत रूप से सुखद रहने वाला है। अपने कार्य को एकाग्र होकर करेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। जो भी आर्थिक चिंताएं थी वे अब समाप्त होने को हैं। घर पर मेहमान आ सकते हैं, सबके साथ कहीं घूमने का प्लान बनेगा जहां जाकर खूब मौज-मस्ती होगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम को सराहा जाएगा जिससे तरक्की के चांस बढ़ेंगे। तो वहीं  सरकारी कर्मचारियों की नौकरी में कुछ बदली हुई स्थिति सुखद परिणाम देंगी। आपका आलस्य महत्वपूर्ण लाभ नहीं दे सकता है।
उपाय- तुलसी के समक्ष दीपक जलाएं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- भूरा

धनु- इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए व्यस्तता बढ़ सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य सुधार जिससे आप झूम उठेंगे और घर में कोई धार्मिक कार्य करने की सलाह बनाएंगे। दिल में अच्छी भावना रखोगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलने वाली है। किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। बुरे और चापलूसी करने वाले लोगों से निकटता हानिकारक होगी। कार्यक्षेत्र में सब पर अपने हुनर का जादू चलाएंगे जिससे सब आपके फैन बन सकते हैं।
उपाय- चौड़े पत्ते वाले पौधे लगाएं।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- जामुनी

मकर- महत्वपूर्ण योजनाओं को पूरा करने के लिए यह एक लोकप्रिय सप्ताह होगा। सामाजिक मेलजोल से संबंधों को मजबूत किया जा सकता है। पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका मिल सकता है। इसलिए पुरानी शिकायतों को छोड़ कर रिश्ते को मधुर बनाने का प्रयास करें। हालांकि परिवार के सदस्यों के सुख-दुख को लेकर मन चिंतित रह सकता है। रिश्तेदारों के बीच में उत्पन्न हुई स्थितियां उदासी का कारण बन सकती हैं। मन में अच्छी इच्छाएं जागृत होंगी। जल्दबाजी में किए गए कार्यों से नुकसान हो सकता है। भौतिक सुख में वृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी या अधिकारी के व्यवहार के कारण परेशानी हो सकती है।
उपाय- कन्या पूजन करें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हल्का गुलाबी

कुंभ- अतीत को भूलकर वर्तमान में जीने का प्रयास करें। अस्थिर मन लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने में असमर्थ हो सकता है। आप जैसे लोगों को हिम्मत नहीं हारनी चाहिए क्योंकि पूरे परिवार को संभालने वाले आप ही हैं। सिंगल्स के लिए जो रिश्ता आया है उसके प्रति आकर्षण देखने को मिलेगा। इस सप्ताह घर में
अधिक खर्चों का योग बन रहा है। नौकरी कर रहे जातकों को मुनाफा हो सकता है। नई योजनाओं को लागू करने के लिए उत्साह के साथ-साथ पूरी तैयार कर के  रहना होगा। इस सप्ताह परिवार के सदस्यों से मान-सम्मान न मिलने के कारण मन उदास रह सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य छोड़ें।
उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- फिरोजी

मीन- इस सप्ताह आप ईश्वर की आस्था से सुख-शांति का अनुभव करेंगे। आपका स्वभाव आपको हर समस्या से निपटने में सक्षम बनाएगा। परिवार में सबके मान-सम्मान का ख्याल रखने से सभी रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। साथी के साथ से अकेापन दूर होगा और मन प्रसन्न रहेगा। इस सप्ताह रचनात्मक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावट के कारण मन चिंतित रह सकता है। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी लेकिन असफलता और बदनामी से बचनकर रना होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की गतिविधियों से सावधान रहना अच्छा है।
उपाय- चने की दाल और गुड़ पीले कपड़े में बांधकर किसी ब्राह्मण को दान करें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- बैंगनी

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

PunjabKesari kundlitv


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News