Weekly Tarot Horoscope (27th April-3rd May): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह
punjabkesari.in Sunday, Apr 27, 2025 - 12:53 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- मेष के जातकों के लिए यह सप्ताह खास रहने वाला है। इस राशि के युवाओं को कई नए अवसर मिल सकते हैं। आपको अपनी मेहनत और बुद्धिमानी से चुनौतियों का सामना करना होगा। कार्यक्षेत्र में मनचाहे परिणाम मिलेंगे। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जाने का प्रोग्राम बनाएंगे।प्रेम जीवन में प्यार की गर्माहट बनी रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय- तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 6
वृष- इस वीक वृष राशि के जातकों के जीवन में कुछ बदलाव हो सकते हैं। वित्तीय मामलों में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बिजनेस कर रहे लोग कोई भी निर्णय लेते समय जल्दबाजी न करें। किसी पुराने दोस्त से मिलने का मौका मिल सकता है, जो आपको आत्मिक शांति देगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। सप्ताह के आखिर में पेट की समस्या से परेशान रहेंगे।
उपाय- घर से कुछ मीठा खाकर निकलें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2
मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहने वाला है। कुछ पुराने कामों को निपटाने के लिए समय निकालेंगे। संतान के भविष्य को लेकर जीवनसाथी से बातचीत करेंगे। व्यक्तिगत जीवन में प्यार और समर्थन मिलेगा। कार्यस्थल पर सावधान रहें, अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने की आवश्यकता है।
उपाय- मां लक्ष्मी को कमल का पुष्प अर्पित करें।
शुभ रंग- जामुनी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 8
कर्क- इस सप्ताह आपको मानसिक शांति की आवश्यकता हो सकती है। अपने कार्यों में संतुलन बनाए रखें और किसी भी निर्णय को सोच-समझकर लें। परिवार और प्रेम जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। एक पुराना मुद्दा हल हो सकता है, जिससे आपके मन को राहत मिलेगी। माता की सेहत में पहले से ज्यादा सुधार हो सकता है।
उपाय- कच्ची हल्दी का स्पर्श करें।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 7
सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता सामान्य रहने वाला है। करियर में एक नया अवसर सामने आ सकता है, जिसका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा। रिश्तों में गहरी समझ बढ़ेगी। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। बड़े भाई की शादी पक्की होने से घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, अधिक तनाव लेने से बचें।
उपाय- विष्णु जी के मंत्रों का जाप करें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2
कन्या- इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को थोड़ा संयम रखने की आवश्यकता है। ऑफिस में काम कर रहे लोगों को कई जिम्मेदारियां मिल सकती है। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। किसी पुराने दोस्त के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। काम में सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय- बैल को हरा चारा खिलाएं।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 9
तुला- तुला राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता मिलाजुला रहने वाला है। किसी पुराने विवाद को सुलझाने का अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों में अच्छा लाभ हो सकता है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बहन के लिए किसी बड़े घर से रिश्ता आ सकता है। माना की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 5
वृश्चिक- इस सप्ताह आपको नई दिशा में सोचने की आवश्यकता हो सकती है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। किसी कार्य या योजना में अड़चनें आ सकती है। प्रेम संबंधों में गहरी समझ विकसित होगी। स्वास्थ्य में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, सतर्क रहें।
उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 3
धनु- धनु राशि के जातकों के लिए यह वीक आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। कार्यों में सफलता मिलेगी और आपके प्रयास रंग लाएंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है। प्रेम जीवन में थोड़ी सावधानी बरतें, कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है।
उपाय- नहाने के पानी में हल्दी डालकर नहाएं।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2
मकर- यह हफ्ता मकर राशि के जातकों के लिए सुखद रहने वाला है। कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। परिवार में किसी मुद्दे को हल करने में समय लग सकता है। प्रेम जीवन में सामंजस्य बनाए रखें, छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करें। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जा सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
उपाय- शिव जी के मंदिर जाएं।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 8
कुंभ- कुंभ राशि के जातकों यह वीक आपके लिए आत्म-विश्वास और समर्पण से बरा रहने वाला है।। करियर में कोई नई पहल करने का अवसर आ सकता है। रिश्तों में प्यार और समझ बढ़ेगी। किसी कानूनी मामले को हल करने के लिए किसी दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। आपको मानसिक शांति की आवश्यकता हो सकती है, ध्यान और योग से मदद मिलेगी।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 6
मीन- मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। अपने विचारों को स्पष्ट करें और गलतफहमियों से बचें। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को बहुत सारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इस राशि के जातक वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
उपाय- गणेश जी के नामों का जाप करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 2