Tarot Card Rashifal (2nd May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Thursday, May 01, 2025 - 03:28 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष (Aries) आज आत्मविश्वास ऊंचाई पर रहेगा लेकिन दूसरों की भावनाओं को नज़रअंदाज़ न करें। कोई पुराना मित्र अचानक संपर्क करेगा और अच्छा समाचार ला सकता है। किसी के झंझटों में न पड़ें।
वृषभ (Taurus) वित्तीय मामलों में सतर्क रहने का दिन है, जल्दबाजी से हानि होगी। आज कोई नई योजना शुरू करने से पहले एक बार और सोच लें। घरेलू मामलों में संतुलन बनाए रखें। आलस्य हावी रहेगा
मिथुन (Gemini) किसी परिचित से दिलचस्प बातचीत करने का मौका मिलेगा। यात्रा के योग हैं लेकिन वाहन सावधानी से चलाएं। तीर्थदर्शन पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। प्रेम संबंधों का विरोध होगा।
कर्क (Cancer) भावनाओं में बहने का समय नहीं है। अपने लक्ष्य पर फोकस करें। बातचीत में प्रभावशाली रहेंगे तभी खुद को दूसरों के धोखे से बचा पाएंगे। प्रेम संबंधों में हल्की खटपट हो सकती है, संवाद ही समाधान है।
सिंह (Leo) नेतृत्व की क्षमता आज आपके पक्ष में काम करेगी। कामकाज में नई शुरुआत के संकेत हैं। बच्चों से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। घर-परिवार की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।
कन्या (Virgo) व्यवस्थित सोच से कठिन कार्य भी आसान होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। कार्य करते समय लापरवाही न करें वर्ना बनते काम बिगड़ेंगे। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, विशेषकर पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
तुला (Libra) आज पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। रिश्तों में मधुरता आएगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। कोई कलात्मक गतिविधि मन को आनंद देगी। व्यापार ठीक चलेगा लेकिन सोच-समझ कर कोई डील करें।
वृश्चिक (Scorpio) रहस्यमय विचारों की जगह आज व्यावहारिक दृष्टिकोण रखें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आर्थिक लाभ संभव हैं लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
धनु (Sagittarius) दूरदर्शिता से लिया गया फैसला आने वाले समय में लाभ देगा। आज अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। बुज़ुर्गों से मार्गदर्शन मिलेगा। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। संतान पक्ष से खुशियां प्राप्त होंगी।
मकर (Capricorn) करियर में नई दिशा मिलेगी। वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी लेकिन आप संभाल लेंगे। जल्दबाजी से हानि होगी। धैर्य रखें, समय सुधरेगा।
कुंभ (Aquarius) आज रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। मानसिक ऊर्जा अधिक रहेगी। कोई पुराना सपना पूरा होने की संभावना है। रुके कार्यों में गति आएगी। समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा।
मीन (Pisces) भावनाओं को समझना और दूसरों के साथ शब्दों का आदान-प्रदान करना आज आपकी ताकत होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। ध्यान और योग से लाभ मिलेगा।