Weekly Tarot Horoscope (14th-20th August): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह
punjabkesari.in Sunday, Aug 14, 2022 - 07:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- ये सप्ताह उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि किसी संपत्ति को खरीदने प्लान बना रहे हैं तो इच्छा पूरी होगी। कार्यक्षेत्र पर पूरा ध्यान रख कर कार्य करना होगा, कोई पीठ पीछे चुगली लगाकर बने-बनाए काम खराब कर सकता है। शारीरिक कष्टों से राहत मिलेगी। घर-परिवार में कुछ ऐसी बातें होंगी, जो आपका दिल छू लेंगी। कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जिसका अच्छा लाभ मिलेगा।
उपाय- सुबह उठकर धरती माता को प्रणाम करें।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ दिशा- ईशान
शुभ अंक- 2
वृष- इस हफ्ते आगे बढ़ने के बहुत सारे अवसर प्राप्त होंगे। गलत काम को करने के लिए ऊपर से दबाव बन सकता है। कार्य स्थल और परिवार के सदस्य हर मामले में पूरा सहयोग देंगे। पार्टनर खूबसूरत तोहफा देंगे। नए व्यवसाय की शुरुआत करने का मन बना सकते हैं। विदेश में रह रहे परिजनों से बात होगी। सोची गई योजनाओं में कुछ बदलाव करने से सफलता के रास्ते खुलेंगे।
उपाय- तुलसी को जल दें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- वायव्य
शुभ अंक- 4
मिथुन- आने वाला सप्ताह खुशियों भरा रहेगा। रुके हुए काम पूरे होने से मन को संतुष्टि मिलेगी। नौकरी-व्यापार में मनचाहे लाभ प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। रिश्तेदारों और मित्रों के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता का अनुभव करेंगे। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। शारीरिक समस्याएं शांत होंगी।
उपाय- रात को सोने से पहले हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 5
कर्क- इस हफ्ते भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। दूसरों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए हर पैंतरा आजमाएंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी, फिजूलखर्ची पर रोक लगाएं। अपने काम दूसरों पर थोपना भारी पड़ सकता है। किसी से बहसबाजी करने से बचेंगे, तभी अपना मुकाम हासिल कर पाएंगे। कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। पार्टनर की फरमाइश पूरी करने का प्रयास करेंगे।
उपाय- सूर्य देव को जल दें।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ दिशा- आग्नेय
शुभ अंक- 2
सिंह- ये सप्ताह कुछ अच्छे-बुरे अनुभव लेकर आया है। शुभ-अशुभ घटनाएं होने की संभावना है। तन और मन की मजबूती बरकरार रखें। लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें। किसी पर भी विश्वास करने की भूल न करें। पारिवारिक जीवन में चल रहा विवाद समाप्त होंगा। पैतृक संपत्ती से लाभ प्राप्त होगा। पुरानी बुरी आदतों को छोड़ने का विचार करेंगे, सफलता भी मिलेगी।
उपाय- पक्षियों को पानी दें।
शुभ रंग- जामुनी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 7
कन्या- ये सप्ताह सामान्य रहेगा। भूमि, भवन और संपत्ति संबंधी कामों में आ रही अड़चने समाप्त होंगी। पारिवारिक जीवन में माहौल उल्लासपूर्ण रहेगा लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की अवश्यकता है। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। बल-पराक्रम का गलत उपयोग भारी पड़ेगा। दूसरों के मसले से दूरी बनाने का प्रयास करेंगे लेकिन मानसिक रूप से परेशान रहेंगे।
उपाय- शिव स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- नैऋत्य
शुभ अंक- 3
तुला- इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्रों के साथ-साथ कायनात भी आपके लिए प्यार भरी सौगातें लेकर आएगी। उन्हें समेटने के लिए तैयार रहें। अपनी सभी योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। बॉस की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। परिवार के सदस्यों का ध्यान रखें, ऊंच-नीच होने की संभावना है। पुराने रोगों से राहत मिलेगी। खुद को हैल्थी फील करेंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आएगा।
उपाय- पौधो को जल दें।
शुभ रंग- मैहरुन
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 5
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
वृश्चिक- इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके इशारों पर चलेंगी। फाइनेंस के कामों में छप्पर फाड़ लाभ मिलेंगे। जितना परिश्रम करेंगे, उससे अधिक लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में किया गया अच्छा कार्य, प्रमोशन के रास्ते खोलेगा। अपना अधिकतर समय लोक-भलाई और परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे। सेहत का ध्यान रखें आने वाले दिनों में कुछ समस्याएं आ सकती हैं।
उपाय- घर के मंदिर में धूप करें।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 1
धनु- आज से लेकर एक हफ्ते तक नए कार्य प्रारंभ करने के लिए उत्तम समय है। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आर्थिक संकटों से राहत मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य अटक जाने के कारण मन कुछ समय के लिए खिन्न रहेगा। उन्नति के अनेक अवसर आएंगे लेकिन उनका पूरा लाभ नहीं ले पाएंगे। फैमिली लाइफ मधुर रहेगी। परिवार में अचानक कोई मेहमान आ सकता है।
उपाय- मां लक्ष्मी को सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं।
शुभ रंग- ग्रीन
शुभ दिशा- ईशान
शुभ अंक- 9
मकर- इस सप्ताह सितारे आपके अनुकूल रहेंगे लेकिन फिर भी थोड़ी सावधानी बरतने की जरुरत है। आपके भोलेपन का फायदा दूसरे उठा सकते हैं, सावधान रहें। मन मुताबिक लाभ कमाएंगे। परिवार में चल रही कलह समाप्त होगी। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कहीं बाहर घुमने का प्रोग्राम बनाएंगे। बाहर के खाने से परहेज रखें, सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।
उपाय- पीपल के पेड़ की परिक्रमा करें।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ दिशा- आग्नेय
शुभ अंक- 3
कुंभ- इस हफ्ते समझदारी से लिए गए फैसले भविष्य में बड़ा लाभ देंगे। मन में चल रही योजनाएं पूरा होने का समय है। कुछ सुनहरे पल जीने को मिलेंगे। घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होगा। घर में पैतृक संपत्ति को लेकर कोई फैसला होगा। पार्टनर के साथ यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे।
उपाय- शनि देव के मंदिर में तेल चढ़ाएं।
शुभ रंग- रेड
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 4
मीन- इस हफ्ते आपको बहुत सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार करने वालों के लिए शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी लेकिन अंत तक जाते-जाते पूरा लाभ मिलेगा। धन को गरीबों की सेवा में लगाने से आत्मिक सुख का अनुभव करेंगे। परिवार के साथ हंसी-खुशी से रहेंगे लेकिन कोई तीसरा समस्याएं पैदा कर सकता है। सेहत को लेकर परेशानी पैदा हो सकती है, व्यायाम और योग करें।
उपाय- बृहस्पति देव को बेसन से बनी वस्तुएं चढ़ाएं।
शुभ रंग- ब्लू
शुभ दिशा- वायव्य
शुभ अंक- 7