Weekly Tarot Horoscope(16th -22nd march): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Sunday, Apr 16, 2023 - 09:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक दायित्वों और घरवालों की जिम्मेदारी समझेंगे। करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। अगर सरकारी काम करना चाहते हैं तो यह सप्ताह अनुकूल है। मंगलवार के दिन ऑफिस में सहकर्मियों के साथ डील पक्की हो सकती है। सप्ताह जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा परिस्थितियां आपके पक्ष में होने लगेंगी। उधार दिए हुए पैसे वापस मिलेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृष- इस सप्ताह आपको सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है, नहीं तो मिलने वाली सारी खुशियां आने से पहले ही चली जाएंगी। मांगलिक कार्यों में धन खर्च होगा। इस हफ्ते ज्यादातर वक्त मार्केटिंग और पेमेंट कलेक्ट करने में बीतेगा। विद्यार्थियों की बात करें तो वो मन लगाकर पढ़ाई कर सकेंगे। कोई पुरानी इच्छा पूरी होगी। किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बनेंगे। सप्ताह के मध्य में कोई बड़ा फायदा हो सकता है।

मिथुन- सप्ताह की शुरुआत में कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। मनचाहा लाभ पाने में कामयाब रहेंगे। जो जातक विदेश जाने की फाइल लगाना चाहते हैं, उनके लिए यह हफ्ता अनुकूल है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में काम पूरे होने के योग बनते हैं। शनिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जिस काम में प्रयास करेंगे, उसमें अवश्य सफल होंगे। कोई नई चीजें सीखने का मन करेगा। अत्यधिक मसालेदार खाने से सेहत खराब हो सकती है।

कर्क- सप्ताह की शुरुआत में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार को बड़ा करने के बारे में सोचेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश करने से लाभ होगा। शुक्रवार के दिन दोस्तों से मदद मिलेगी। बॉस से कोई स्पेशल सुविधा मिल सकती है। परिवार की चिंता आपको शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर सकती है। सप्ताह के मध्य में उतार-चढ़ाव का सामना करना पडे़गा। अपने साथ काम करने वालों से अच्छा व्यवहार करें नहीं तो दिक्कत झेलनी पड़ सकती है।  खांसी, जुकाम होने की संभावना है। 

सिंह- सप्ताह के प्रारंभ में व्यापार से जुड़ी यात्रा के योग हैं। बुधवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। कोई पुराना काम जो अभी तक अटका हुआ था, पूरा होने की संभावना है। सप्ताह के मध्य में घर के बड़ों से मिली सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। जिन लोगों का बिजनेस खान- पान, होटल, रेस्टोरेंट से जुड़ा हुआ है, उन लोगों को बड़ा लाभ हो सकता है। लेन-देन में नकद की वजह से रुकावट आ सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा। सेहत सामान्य रहेगी।

कन्या- घर-परिवार में वक्त बिताकर आनंद का अनुभव करेंगे। लंबे समय बाद घर में किसी मेहमान का आगमन होगा, जो खुशखबरी लेकर आएगा। रिसर्च से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। ऑफिस में सभी काम समय से पूरे हो जाएंगे। सप्ताह के अंत में मन थोड़ा परेशान रहेगा। जीवनसाथी की सेहत बिगड़ सकती है। 

तुला- नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। कार्यक्षेत्र और घर-परिवार के बीच तालमेल बिठाने में थोड़ी समस्याएं आ सकती हैं। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। बृहस्पतिवार का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो भी ये दिन शुभ रहेगा। सप्ताह के अंत में आपका मन किसी की ओर आकर्षित हो सकता है। जो लोग किसी रोग से ग्रस्त हैं, उनकी सेहत में सुधार होगा।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक- संतान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, परिवार में रौनक आएगी। धैर्य और सूझबूझ के साथ सभी बिगड़े काम बनेंगे। समस्याओं के समाधान मिलते नजर आएंगे। प्रेम संबंध मजबूत बनेंगे, बात शादी तक पहुंच सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने समय और धन दोनों का तालमेल करके चलना होगा। भविष्य के लिए योजनाएं बनाएंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह बहुत काम आएगी। खानपान का ख्याल रखें।

धनु- निवेश से संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले उचित जानकारी प्राप्त कर लें। गलत निर्णय की वजह से पछताना भी पड़ सकता है। जरूरी काम पूरा करना चाहते हैं तो सप्ताह के मध्य का समय अच्छा है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। संतान से जुड़ी चिंताएं समाप्त होंगी।  घुटनों का दर्द परेशान कर सकता है। 

मकर- कार्यक्षेत्र पर प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहें। इस सप्ताह कुछ करीबी लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। कामकाज के सिलसिले में किए गए प्रयास का फल अवश्य मिलेगा। भूमि-भवन से जुड़े विवाद में फैसला आपके हक में आ सकता है। सप्ताह के मध्य में जीवनसाथी को मिली उपलब्धि खुशियां लेकर आएगी। कारोबार को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। अत्यधिक काम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। 

कुंभ- व्यापार में कोई बड़ा निर्णय लेंगे, मनचाही सफलता हासिल होगी। भावनाओं में आकर किसी से कोई वादा न करें। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की आय के साधन बनेंगे, जिससे भविष्य में लाभ की संभावनाएं बनेंगी। परिवार के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर निकल सकते हैं।  शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है। कुंवारों के रिश्ते की बात आगे बढ़ेगी।

मीन- इस हफ्ते आपका मनोबल बढ़ेगा, कार्यक्षेत्र में विरोधी लक्ष्य से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। हर काम के अच्छे नतीजे हासिल होंगे। जीवनसाथी के साथ पारिवारिक मामले को लेकर चर्चा करेंगे। सप्ताह के मध्य में बच्चों का मन पढ़ाई की जगह दूसरी गतिविधियों में ज्यादा लगेगा। ऑफिस में बॉस से मिली सलाह के अनुसार काम करेंगे तो प्रशंसा होगी। कठिन समय में जीवनसाथी आपके साथ परछाई बन कर खड़ा रहेगा। घर में बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर  समस्या हो सकती है।

PunjabKesari kundli

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News