Weekly numerology (19th-25th August): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

punjabkesari.in Monday, Aug 19, 2024 - 10:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। सोमवार के दिन दोस्तों की सहायता से कुछ रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी को उधार दी हुई धनराशि भी वापस मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। बृहस्पतिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताए। किसी की बातों में आकर कोई गलत काम करने से बचें। सप्ताह के अंत का समय निजी जीवन की जिम्मेदारियां के इर्द-गिर्द व्यस्त रहेगा। रविवार के दिन यात्राओं के योग बनते हैं।
उपाय:- घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें और जल का अपव्यय ना करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। बुधवार का दिन शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। सप्ताह के मध्य में हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरते। बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच समझकर करें। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। सप्ताह के अंत में निजी रख-रखाव पर पैसा खर्च होगा। संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंताएं उत्पन्न हो सकती है।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें। यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज में तरक्की होने के योग बनते हैं। दोस्तों की सहायता से किसी पुराने काम को पूरा कर पाएंगे। बुधवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा रहेगा। कम प्रयास से भी आपके कार्य पूरे होंगे। बच्चों का मन पढ़ाई की तरफ ज्यादा केंद्रित रहेगा। सप्ताह के मध्य में रिसर्च अनुसंधान से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। हालांकि अपनी सेहत का ख्याल रखें। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ किसी बात पर मतभेद होने की संभावना बनती है। कॉमर्स और ट्रेड से जुड़े हुए लोगों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत में आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा।
उपाय:- दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी नए काम में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। नकदी धन अधिक खर्च होगा। भावनाओं में आकर कोई ऐसा कार्य न करें जिसके कारण बाद में पछताना पड़े। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से काम पूरे होंगे। बृहस्पतिवार के दिन भी समय आपके अनुकूल है, समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। सप्ताह के अंत का समय प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। रविवार के दिन की गई यात्राएं आपके लिए लाभदायक रहेगी।
उपाय :- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। छोटी कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह के शुरुआत में सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कामकाज को आगे बढ़ाने का विचार किया जा सकता है। बृहस्पतिवार के दिन अपने किसी काम को जल्दी करने के लिए आधुनिकता को अपनाने की कोशिश करेंगे। शुक्रवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज में प्रमोशन पर पैसा निवेश करेंगे। कुछ परिवर्तन भी संभव है। सप्ताह के अंत का समय वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि करेगा। रविवार के दिन मां के साथ संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी।
उपाय:-शनि चालीसा का पाठ करें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज की अधिकता के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसी काम को बहुत ज्यादा परफेक्शन से करने के कारण देरी का सामना करना पड़ सकता है। बेकार के किसी वहम के कारण अपने रिश्तों को खराब ना करें। हालांकि सप्ताह के अंत का समय फिर भी पहले से बेहतर रहेगा। वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है।
उपाय:- गाय का घी मंदिर में दान करें। लक्ष्मी मां की आराधना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सरकारी काम पूरे होने की संभावना बनती है लेकिन मन किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेगा। बुधवार के दिन ज्योतिष विद्या या अन्य किसी गुप्त विद्या को सीखने का मन बना सकते हैं। आपका मन धर्म कर्म के कामों में लगेगा। शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिलने की संभावना बनती है। आधुनिक टेक्नोलॉजी को अपनाकर अपने काम को सुगमता से पूरा कर पाएंगे। सप्ताह के अंत का समय वैवाहिक जीवन का सुख में वृद्धि करेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध में मधुरता बढ़ेगी। रविवार के दिन की गई यात्राएं सफल रहेंगी।
उपाय:- यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा मंदा रहेगा। कामकाज की अधिकता के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। किसी नए काम की शुरुआत में ध्यान ज्यादा केंद्रित रहेगा। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपके काम पूरे होंगे। शुक्रवार के दिन भी अकस्मात आपको धन लाभ प्राप्त होने के योग बनते हैं। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। रविवार के दिन यात्राओं के योग बनते हैं।
उपाय:- यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहे। शनिवार का व्रत करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर भी अपने काम को समय से पूरा करके सफलता को हासिल करेंगे। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। बुधवार के दिन बच्चों को परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होने के योग बनते हैं। बृहस्पतिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। सप्ताह के अंत का समय परिवार के साथ अच्छा बीतेगा। रविवार के दिन संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंताएं हो सकती हैं।
उपाय:-  हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटी बहन भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News