आपका राशिफल- 4 सितम्बर, 2024

punjabkesari.in Wednesday, Sep 04, 2024 - 07:14 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। बिजनेसमेन को व्यापार में अच्छा धन मुनाफा हो सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद लंबे समय से चल रहा था, तो वह भी सुलझता दिख रहा है। सेहत के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातक आज अपने काम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे बॉस खुश होंगे। स्टूडेंटस के लिए समय अच्छा है। बाहर का खाना खाने से बचें।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के काम की तारीफ हो सकती है। जो लोग नौकरी की तालाश में हैं उनको भी आज अच्छा ऑफर मिल सकता है। आज आपको लड़ाई-झगड़े से दूर रहने की सलाह दी जाती है, नहीं तो बात आपके ऊपर आ सकती है।

कर्क राशि वालों आज आप पूरा दिन सकारात्मक उर्जा से भरा महसूस करेंगे। आज आपको वर्कप्लेस पर सीनियर्स से काम में काफी हद तक मदद मिलेगी जिससे आपको राहत महसूस हो सकती है। आज आप किसी ज़रूरतमंद की मदद कर खुश होंगे। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें, दुर्घटना का डर है।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापारियों के हाथ अच्छी डील लग सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी होने के भी योग हैं। आपके घर में किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। जो स्टूडेंटस विदेश जाकर स्टडी का सोच रहे हैं उन्हें अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। शाम तक आपकी सेहत में गिरावट हो सकती है।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज कोई भी फैसला भावुक होकर न लें। नौकरीपेशा लोगों पर वर्क लोड बढ़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है जिससे घर में खुशी का माहोल बनेगा। स्ट्रैस और सिरदर्द की शिकायत हो सकती है।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिले- जुले परिणाम लेकर आया है। जो लोग पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा लाभ प्राप्त होगा। अगर निवेश करने की सोच रहे हैं तो अभी रुक जाएं, नुक्सान हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए नकारात्मक हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, सावधान रहें। नौकरी में वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आप किसी अध्यात्मक यात्रा पर जानें का सोच सकते हैं। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेंगे, खाने पीने का खास ख्याल रखें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए मददकार साबित होगा। आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे, लेकिन आपको अपनी एनर्जी को सही कामों में लगाना होगा। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आपकी मां की सेहत बिगड़ सकती हैं।

मकर राशि वालों आज आपका दिन कुछ नया लेकर आया है। आज आपकी व्यापार, नौकरी के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभदायक रहेंगी। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आज आपका पार्टनर भावुक और थोड़ा बिजी रहेगा। स्टूडेंटस का पढ़ाई में ध्यान लगेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी जिस वजह से पूरा दिन आप ताजगी भरे रहेंगे।

कुंभ राशि वालों आज आपका दिन मिलाझुला रहने वाला है। आज अगर निवेश करने जा रहें हैं तो ठहर जाएं, समय सही नहीं है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आज अपने पार्टनर के साथ समय अच्छा रहेगा। प्रतियोगिताओं में सफलता के लिए कड़ा प्रयास करना होगा। सिरदर्द से परेशान होना पड़ सकता है।

मीन राशि वालों आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पार्टनर के लिए थोड़ा समय निकालें, नहीं तो छोटी सी बात पर अनबन भी हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में चली आ रही समस्याएं आज समाप्त हो जाएंगी। पढ़ाई के सिलसिले में कहीं जाना पड़ सकता है। कोई पुराना रोग आज तकलीफ दे सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News