आपका राशिफल- 8  सितम्बर, 2024

punjabkesari.in Sunday, Sep 08, 2024 - 06:56 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको वर्कप्लेस पर नए अवसर प्राप्त हो सकता है। धार्मिक यात्रा का भी योग बन सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात आपको प्रसन्न कर सकती है। किसी भी काम में जल्दबाजी न दिखाएं, काम खराब हो सकता है।

वृष राशि वालों आज आपका दिन मौज मस्ती वाला बितेगा। आज आप घर के काम में मदद करवा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुर संबध बनेंगे। आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हो सम्मिलित हो सकते हैं। सेहत का पूरा ध्यान दें और समय-समय पर जरूरी टेस्ट करवाते रहें।

मिथुन राशि वालों आपका दिन ठीक ठाक ही रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अच्छे काम के कारण पदोन्नति हो सकती है। जो लोग अपना व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। कान में हल्का सा दर्द हो सकता है, ध्यान रखें।

कर्क राशि वालों आज आपका दिन सकारात्मक रहने वाला है। ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। स्टूडेंटस को परिक्षा में अच्छे परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए कुछ खास लेकर आया है। आज आपको कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। परिवार के किसी सदस्य के साथ बहस हो सकती है। सिरदर्द परेशान कर सकता है।

कन्या राशि वालों आपका दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मचारी आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश करेंगे, सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, लेकिन शान तक सब ठीक होता नज़र आ रहा है। मानसिक तनाव बना रहेगा।

तुला राशि वालों आज आपका दिन कई परिस्थियों से गिरने वाला रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। आज आपको कोई फ्रॉड कॉल कर धोखा दे सकता है, सतर्क रहें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। सेहत के लिए आज का दिन अच्छा है।

वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए काम आज पूरे होने के योग हैं। इस राशि के बच्चे आज खेलकूद में अपना बिताएंगे। दाम्पत्य जीवन में आनंद रहेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।

धनु राशि वालों आज आपका दिन हैक्टिक हो सकता है।  नौकरी से  जुड़े जातकों के लिए आज काम का बोझ अधिक रहेगा। भाई-बहनों के बीच मतभेद होने की संभावना है।  कमर दर्द की समस्या हो सकती है।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशखबरी लेकर आया है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। आपको किसी भी बड़े निवेश को करने से बचना होगा। पारिवारिक संपत्ति को लेकर यदि आज कोई कलह उत्पन्न हो, तो आप उसमें शांत रहें और बातचीत करके उसको निपटने की कोशिश करें।

कुंभ राशि वालों आपका दिन सामान्य ही रहेगा। जो लोग बिज़नेस कर रहे हैं उनके हाथ अच्छी डील लग सकती है। छात्र अपने परिणामों से खुश नहीं होंगे। जीवनसाथी को साथ संबंध ठीक होने शुरू होंगे ,लेकिन प्रेम जीवन में आपको धोखा मिल सकता है। शाम तक सिर दर्द की परेशानी बढ़ेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। आप आय को बढ़ाने के स्रोतों पर पूरा ध्यान देंगे, जिसमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने पारिवारिक मामलों को मिलजुलकर निपटाने की कोशिश करें। सेहत बिगड़ने का डर है, ध्यान रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News