Weekly numerology (3rd-9th october): जन्मतिथि से जानें, आपके लिए कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

punjabkesari.in Monday, Oct 03, 2022 - 09:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा है। कार्यक्षेत्र पर जो जिम्मेदारी आपको मिलेगी, आप उसे बखूबी निभा पाएंगे। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। आप के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। हालांकि सप्ताह के आगे का समय थोड़ा संभल कर बिताएं। व्यर्थ ही किसी मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों का मन पढ़ाई की अपेक्षा अन्य गतिविधियों में ज्यादा लगेगा। युवा वर्ग के जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। शनिवार के दिन आप आलस्य से भरा हुआ महसूस करेंगे। किसी काम को करने में मन नहीं लगेगा। स्वभाव में अलगाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अपने क्रोध पर काबू रखें। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें।
उपाय:- पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। काले और नीले रंग से परहेज करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वाले लोगों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सप्ताह की शुरूआत का समय विद्यार्थियों के लिए ठीक है। सोमवार के दिन किसी परीक्षा में उत्तीर्ण होते हैं तो उचित परिणाम मिलेंगे। हांलाकी आगे परिस्थितियां सामान्य ही रहेंगी। कागजी लेन-देन में सावधानी बरतें। व्यापार में कोई बड़ा निर्णय न लें। स्वयं की जरूरतों पर नकदी धन खर्च होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते खुद पर कम ध्यान दे पाएंगे। अपनी इच्छाओं को नजरअंदाज भी करना पड़ सकता है। संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता ही बनी रहेगी। सेहत का ख्याल रखें। पैरों का दर्द और जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। मानसिक तनाव की स्थिति में कोई फैसला जल्दबाजी में न लें। रविवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। भाई-बहनों से मदद प्राप्त होगी। कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
उपाय:- गायत्री मंत्र का जाप करें। तांबे के पात्र में जल पीएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वाले लोगों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सोमवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ है। इस दिन अपने सभी जरूरी काम पूरा करने की कोशिश करें। विद्यार्थियों को इस दिन अपनी मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे। कोई नया कौशल सीखने की कोशिश कर सकते हैं। मंगलवार का दिन उच्च शिक्षा के क्षेत्र और रिसर्च से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। घर में बड़ों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका बनती है। सप्ताह के मध्य का समय पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाते हुए बीतेगा। फैशन डिजाइन के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग भी अच्छा काम करेंगे। बृहस्पतिवार के दिन किसी धर्म स्थान पर जा सकते हैं। आपका मन अध्यात्म की तरफ आकर्षित होगा। सप्ताह के अंत में आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे। किसी समाज सेवा के कार्य में भागीदार बन सकते हैं।
उपाय:- गुड़ और शहद का सेवन करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वाले लोगों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने गुरुजनों से वांछित सहायता प्राप्त होगी। मेधावी मिलने के भी योग बनते हैं। मंगलवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों के साथ बेकार की बहस में न फंसे। सप्ताह के मध्य का समय जीवनसाथी के साथ अच्छा बीतेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। खरीदारी के लिए भी जा सकते हैं। कहीं घूमने जाने की योजना बनेगी। बृहस्पतिवार के दिन संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो विचार किया जा सकता है। हालांकि सप्ताह के अंत में पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें।
उपाय:- गुड़ का दान मंदिर में करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। कारोबार में विस्तार के योग बनते हैं। अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए योजना बनाएंगे। अकस्मात ही कुछ परिवर्तन होंगे, जिनके चलते आपको संयम के साथ उचित निर्णय लेने की जरूरत होगी। सप्ताह के मध्य का समय फैशन और डिजाइन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। संगीत कला इत्यादि से जुड़े लोग भी सप्ताह के मध्य में अच्छा काम करेंगे। युवा वर्ग के जीवन में प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। खरीदारी अधिक होने के कारण अपने व्यय पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे।
उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं। तुलसी के पौधे को जल दें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वाले जातक सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। कामकाज की अधिकता के कारण निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। जीवन साथी के साथ रिश्ते में खटास उत्पन्न हो सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी वहम के चलते रिश्तो में दरार न आने दें। हालांकि सप्ताह के मध्य में परिस्थितियों में सुधार आने लगेगा। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव भी प्राप्त हो सकते हैं। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी महिला सहकर्मी से सहायता मिलेगी। आप अपने मन की बात अपने साथी के साथ सांझा करके बेहतर महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो भी समय ठीक है। सप्ताह के अंत में घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।
उपाय:- साफ-सुथरे कपड़े पहनें। लक्ष्मी मां की आराधना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वाले लोगों का मन सप्ताह की शुरुआत में धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। आपका मन कोई गुप्त विद्या सीखने के लिए भी आकर्षित हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग भी सप्ताह की शुरुआत में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। मंगलवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। अपनी योजनाओं को अंजाम देने के लिए मेहनत में कमी न रखें। सप्ताह के मध्य का समय कारोबार के नजरिए से अच्छा रहेगा। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए प्रमोशन के तरीके अपनाएंगे। शुक्रवार के दिन की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। सरकारी कामों से लाभ मिलेगा। सप्ताह के अंत का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में अभी थोड़ा रुकना होगा। बहन-भाइयों के साथ बेकार के विवाद को नजरअंदाज करें अन्यथा परिस्थितियां ज्यादा बिगड़ सकती हैं।
उपाय:- गायत्री मंत्र का जाप करें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वाले लोगों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आप अपने कौशल में वृद्धि करने के लिए भी कोई नया हुनर सीखने की कोशिश करेंगे। अकस्मात आपको अपने कार्यों में सफलता मिलती नजर आएगी। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों के साथ बेकार की बहस में न फंसे। अपने काम को सुचारु रुप से करने में अपना पूर्ण योगदान दें, आपको सफलता मिलेगी। सप्ताह के मध्य का समय घर-परिवार के साथ अच्छा बीतेगा। खर्चो पर थोड़ा अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। संतान पक्ष के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं परंतु विचार-विमर्श के साथ मामले को सुलझाया जा सकता है। सप्ताह के अंत में जमीन-जायदाद संबंधी मामले सामने आएंगे।
उपाय:- सरसों के तेल का दीपक शनि देव जी के मंदिर में जलाएं। गुड़ का सेवन न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वाले जातक इस सप्ताह मिले-जुले परिणाम प्राप्त करेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो सफल होने के योग बनते हैं। हालांकि सप्ताह में आगे का समय थोड़ा सा सोच-समझकर बिताएं। कोई अनैतिक काम करने से बचें अन्यथा व्यर्थ ही मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में समय दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा, जिसके कारण काम नजरअंदाज हो सकता है और बाद में समय के अभाव में कार्य की गुणवत्ता में कमी आ सकती है। शुक्रवार के दिन संतान पक्ष को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। कुछ अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। वाहन चलाते हुए प्रॉपर्टी में निवेश अभी न करें। सप्ताह के अंत में रविवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पिता की सलाह लेकर अपने अधूरे काम पूरा करने की कोशिश करें।
उपाय:- गुड़ और शहद का सेवन करें। हल्दी का तिलक लगाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

PunjabKesari kundlitv


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News