Weekly Tarot Horoscope (28.09.2026 से 04.10.2026): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2026 - 06:53 PM (IST)

मेष राशि 
सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रह सकता है। व्यावसायिक मामलों में निर्णय लेते समय जल्दबाजी न करें। सप्ताह का उत्तरार्ध आपके अनुकूल रहेगा और रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। 
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ दिशा: पूर्व
उपाय: हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं।

वृषभ राशि 
व्यापारियों के लिए यह सप्ताह नए अनुबंध और मुनाफा लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ किसी मांगलिक या धार्मिक कार्य में शामिल होने का अवसर मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। 
शुभ रंग: सफेद या क्रीम
शुभ दिशा: दक्षिण-पूर्व 
उपाय: शुक्रवार को छोटी कन्याओं को खीर या मिश्री का प्रसाद बांटें। 

मिथुन राशि 
वाणी और व्यवहार में मिठास बनाए रखें। आपकी कार्यकुशलता से सहकर्मी और अधिकारी प्रभावित होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय विशेष रूप से फलदायी साबित होगा। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। सेहत को ध्यान रखें। 
शुभ रंग: हरा
शुभ दिशा: उत्तर
उपाय:  भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।

कर्क राशि
यह सप्ताह भावनात्मक रूप से मिला-जुला रहेगा। संपत्ति या वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, विशेषकर खान-पान का ध्यान रखें। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी को दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। 
शुभ रंग: सिल्वर या हल्का पीला
शुभ दिशा: उत्तर-पश्चिम 
उपाय: सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें। 

सिंह राशि 
इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। सरकारी या अटके हुए काम गति पकड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर चलें, सफलता मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक जगह पर घूमने जा सकते हैं। 
शुभ रंग: केसरिया या नारंगी
शुभ दिशा: पूर्व
उपाय: प्रतिदिन प्रातःकाल उगते हुए सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। 

कन्या राशि 
आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए काफी राहत भरा रहेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। परिवार में किसी शुभ समाचार के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। वीक के आखिर में  जो लोग रिलेशन में वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 
शुभ रंग: हरा
शुभ दिशा: उत्तर
उपाय: बुधवार को मोदक या बेसन के लड्डू का भोग भगवान गणेश को लगाएं। 

तुला राशि 
कला, मीडिया और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े जातकों के लिए यह समय बेहद शानदार रहेगा। किसी नए निवेश की योजना बना रहे हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। बड़े भाई की शादी पक्की होने से घर में  मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। 
शुभ रंग: गुलाबी या हल्का नीला
शुभ दिशा: पश्चिम
उपाय: किसी जरूरतमंद महिला को वस्त्र या भोजन दान करें। 

वृश्चिक राशि 
सप्ताह के मध्य में अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। कार्यस्थल पर किसी वाद-विवाद से बचें। धैर्य से काम लें, सप्ताह का अंत आते-आते स्थितियां आपके नियंत्रण में आ जाएंगी। इस राशि के सिंगल लोग क्रश को अपने दिल की बात कहने के लिए दोस्तों का सहारा लेंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ दिशा: दक्षिण
उपाय: मंगलवार या शनिवार को हनुमान मंदिर में सरसों या चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

धनु राशि 
इस वीक भाग्य का पूरा सहयोग मिलने से लंबे समय से अटकी योजनाएं सफल होंगी। गुरुजनों और वरिष्ठों का मार्गदर्शन आपको सही राह दिखाएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश  जाने का प्लान बना सकते हैं। 
शुभ रंग: पीला या सुनहरा
शुभ दिशा: उत्तर-पूर्व 
उपाय: बृहस्पतिवार को चने की दाल और हल्दी का दान करें।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता बहुत खास रहने वाला है। आपकी कड़ी मेहनत का फल अब मिलने वाला है। अधिकारियों से सराहना मिलेगी और पदोन्नति के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और शांति बनी रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। 
शुभ रंग: नेवी ब्लू या गहरा नीला
शुभ दिशा: पश्चिम
उपाय: शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। 

कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह वीक मिलाजुला रहने वाला है। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। मित्रों के सहयोग से कोई नया व्यावसायिक प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं, जो लाभदायक साबित होगी।
शुभ रंग: आसमानी या नीला
शुभ दिशा: पश्चिम
उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें। 

मीन राशि 
सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन उत्तरार्ध में धन लाभ और उन्नति के रास्ते खुलेंगे। अध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा। पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलेगी। जो लोग लंबे समय से प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होता हुआ नजर आएगा। 
शुभ रंग: हल्का पीला या सुनहरा
शुभ दिशा: उत्तर-पूर्व 
उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी पत्र चढ़ाएं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News