Weekly Love rashifal (28.09.2026 से 04.10.2026): साप्ताहिक लव राशिफल से जानें कैसी रहेगी आपकी रोमांटिक लाइफ

punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2026 - 05:08 PM (IST)

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) सप्ताह की शुरुआत में पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा। यदि आप किसी पुराने मुद्दे को बार-बार उठाएंगे, तो रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है। हफ्ते के अंत तक परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। 

लव टिप: बातचीत के दौरान अपने लहजे को नरम रखें।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) प्रेम संबंधों के लिहाज से यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें किसी खास व्यक्ति के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है। जो शादीशुदा हैं या पहले से रिलेशनशिप में हैं, उनके बीच आपसी तालमेल और नजदीकियां बढ़ेंगी।

लव टिप: अपने पार्टनर को उनकी पसंदीदा चीज उपहार में दें।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय अपने पुराने मतभेदों को भुलाकर आगे बढ़ने का है। अगर पिछले कुछ समय से पार्टनर के साथ बातचीत बंद या कम थी, तो इस हफ्ते सुलह की पूरी संभावना है। सिंगल का क्रश को अपने मन की बात कहने का प्रयास करेंगे।

लव टिप: बातों को दिल में रखने के बजाय खुलकर जाहिर करें।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) कर्क राशि वाले इस सप्ताह काफी भावुक महसूस करेंगे। आप अपने साथी से अत्यधिक समय और ध्यान की उम्मीद रख सकते हैं। ध्यान रखें कि अपनी इच्छाएं उन पर न थोपें, वरना पार्टनर असहज हो सकता है। 

लव टिप: साथ में शाम बिताएं और यादगार पल बनाएं।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) कामकाज और भागदौड़ की वजह से इस हफ्ते आप अपने लव पार्टनर को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। इससे आपका साथी थोड़ा निराश या उदास हो सकता है। दिनभर की व्यस्तता के बीच भी रिश्ते की गर्माहट बनाए रखें। 

लव टिप: एक छोटा सा प्यार भरा मैसेज पार्टनर का दिन बना सकता है।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह दांपत्य और प्रेम जीवन में सुकून लेकर आएगा। आपके पार्टनर का हर मोड़ पर सहयोग मिलेगा, जिससे आपका रिश्ता और अधिक परिपक्व होगा। सिंगल किसी शादी को अपना दिल दे बैठेंगे। 

लव टिप: पार्टनर की कोशिशों की खुलकर तारीफ करें।  

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) तुला राशि वालों के लिए यह हफ्ता प्यार के मामले में नए अवसर लेकर आ रहा है। जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में किसी पुराने मित्र का दोबारा आगमन हो सकता है। रिलेशनशिप में मौजूद जातक विवाह का मन बना सकते हैं।

लव टिप: पुराने मुद्दों को उठाकर माहौल खराब न करें।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) इस सप्ताह रिश्तों में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आपका अत्यधिक पजेसिव और शक्की स्वभाव पार्टनर को परेशान कर सकता है। रिश्ते में स्वतंत्रता देना उतना ही जरूरी है जितना कि प्यार करना।  

लव टिप: साथी पर भरोसा रखें और उन्हें स्पेस दें।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रोमांस और उत्साह से भरपूर रहेगा। जो लोग लंबे समय से अकेले हैं, उन्हें किसी सामाजिक कार्यक्रम के दौरान अपना मनपसंद साथी मिल सकता है। सिंगल का दिल क्रश को किसी और के साथ देखकर उदास हो जाएगा। 

लव टिप: पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव या कैंडललाइट डिनर प्लान करें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) इस हफ्ते आपको किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से बचना होगा। किसी बाहरी इंसान की बातों में आकर अपने पार्टनर पर शक न करें, इससे हंसता-खेलता रिश्ता खराब हो सकता है।

लव टिप: किसी भी मसले को सीधे बातचीत से हल करें।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) कुंभ राशि वालों के बीच आपसी समझ और भावनात्मक जुड़ाव बहुत बेहतरीन रहेगा। आप दोनों मिलकर अपने भविष्य और रिश्ते को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। परिवार का भी सहयोग मिलेगा।

लव टिप: एक-दूसरे की जरूरतों को प्राथमिकता दें।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) यह हफ्ता मीन राशि के जातकों के लिए रोमांस से भरा रहने वाला है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते है। अन्य साथी के साथ रोमांस करने के लिए अकेले में समय व्यतीत करेंगे। सिंगल सोशल मीडिया के जरिए किसी से दोस्ती कर सकते हैं।  

लव टिप: अपनी भावनाएं जताने में संकोच न करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News