Weekly numerology (6th-12th June): जन्मतिथि से जानें, आपके लिए कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

punjabkesari.in Monday, Jun 06, 2022 - 07:39 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी मंदी रहेगी। कुछ घरेलू जिम्मेदारियों के कारण काम को कम समय दे पाएंगे। जीवन साथी के साथ कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। कुछ आपसी मतभेदों के कारण रिश्तो में खटास आने की संभावना बनती है। अपनी वाणी में मिठास लेकर आएं। हालांकि सप्ताह के आगे का समय आपके अनुकूल रहेगा। छोटे बहन-भाइयों से मदद मिलेगी। फैशन व डिजाइन के क्षेत्र से जुड़े लोग कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। विद्यार्थियों को मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं।
उपाय:- जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। गाय को चारा खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वाले जातक सप्ताह के शुरुआत में सेहत का ख्याल रखें। मन अकारण ही चिंताओं में घिरा रहेगा। संतान पक्ष को लेकर चिंतित हो सकते हैं। किसी गलत संगति में पड़कर जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय न लें। किसी दोस्त से विशेष सहायता प्राप्त होगी। कोई भी फैसला करने से पहले घर के बड़ों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। पिता के अनुसरण से किए गए काम आपको लाभ देंगे। सप्ताह के अंत में किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपकी एकाग्रता शक्ति में मजबूती आएगी। आप अपने काम में ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।
उपाय:- माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। यथासंभव चांदी के पात्र में जल पियें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्यतः सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आप अपने सभी कामों को समय से पूरा करने के लिए प्रयास करेंगे। जिनमें सफलता मिलने के प्रबल योग बनते हैं। किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। सप्ताह के मध्य में आलस्य के कारण आपके कुछ काम स्थगित हो सकते हैं। बाद में पछतावा करने से बेहतर है समय नियोजन करके चलें। शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई नया काम शुरू करते हैं तो सफलता मिलेगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। विद्यार्थी आगे की शिक्षा के लिए योजना बनाएंगे।
उपाय:- केसर का तिलक लगाएं। दही का दान मंदिर में करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। जीवन साथी से आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। मंगलवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। एकाएक आपको अपने कार्यों के लिए मार्ग मिलते चले जाएंगे। इस दिन की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना भी बनाएंगे। बेकार के क्रोध और पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें अन्यथा परिस्थितियां विपरीत हो सकती हैं। सरकारी कामों के लिए समय अभी उचित नहीं है। दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। बड़ों की सलाह से आपको लाभ मिलेगा।
उपाय:- ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। जीवनसाथी को इत्र उपहार में दें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। सप्ताह की शुरूआत का समय फैशन डिजाइन या अन्य किसी भी प्रकार की कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आपको कार्य में सफलता मिलेगी। आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी। मां और बेटी के संबंध अच्छे होंगे। स्वयं की खरीदारी पर अधिक खर्च होगा। घर में कोई मांगलिक कार्य आयोजित करते हैं तो कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में कामकाज में अधिक व्यस्त रहेंगे। व्यापार में नकदी धन निवेश करना पड़ सकता है। कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी सप्ताह के अंत का समय अच्छा रहेगा।
उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय शुभ रहेगा। आपके सभी काम सफल होंगे। किसी महिला सहकर्मी से विशेष सहायता मिलेगी। जीवन साथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। आप एक दूसरे के साथ अपने मन की बातें साझा कर पाएंगे। कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। वाहन खरीदने के बारे में विचार कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में घर में किसी मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। सप्ताह के अंत में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। अपने अहंकार के कारण रिश्तो की गरिमा को ठेस न पहुंचाएं। क्या करें और क्या न करें कि स्थिति के कारण मन थोड़ा परेशान रहेगा।
उपाय:- लक्ष्मी मां की आराधना करें। गाय की सेवा करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में मूलांक 7 वाले लोग वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। घर की सजावट पर अधिक खर्च होगा। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। यात्राओं के योग बनते हैं। आपकी स्वयं की जरूरतों पर भी धन निवेश होगा। बृहस्पतिवार के दिन छोटे बहन-भाइयों से विवाद हो सकता है। अपने क्रोध पर काबू रखें। कार्यक्षेत्र पर किसी नए काम की जिम्मेदारी के कारण निजी जरूरतों पर ध्यान कम दे पाएंगे। मन थोड़ा परेशान रहेगा। आप असहजता महसूस करेंगे। मूलांक 7 वालों का मन सप्ताह के अंत में अध्यात्म की ओर आकर्षित हो सकता है। धर्म-कर्म के कामों में आपका मन लगेगा।
उपाय:- काले सफेद तिल जल प्रवाह करें। जीवनसाथी को कोई उपहार दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वाले लोग सप्ताह की शुरुआत में खरीदारी पर जा सकते हैं। घर-परिवार के साथ में घूमने की योजना बन सकती है। जीवन साथी के साथ अपने मन की बातें साझा कर पाएंगे। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में बच्चों का मन खेलकूद में ज्यादा लगेगा। अपने क्रोध पर काबू रखें। लोग आपकी कमजोरी का फायदा उठा कर आप को नुकसान पहुंचा सकते हैं। शुक्रवार के दिन पिता के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद होने की सम्भावना बनती हैं। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें।
उपाय:- काली उड़द की दाल को काले कपड़े में बांधकर शनि मंदिर में दान करें। शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों के लिए सप्ताह मिले-जुले फलों वाला रहेगा। सोमवार का दिन आपके लिए शुभ है। किसी मांगलिक कार्य के आयोजन में भागीदार बन सकते हैं। हालांकि संतान को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी। यात्रा करनी पड़ सकती है, जिनके कारण शारीरिक और मानसिक थकान बन सकती है। कार्यक्षेत्र पर किसी कर्मचारी के साथ बहस करने से बचें। हालांकि सप्ताह के मध्य से आगे का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। जिसे पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रविवार का दिन आपके लिए अच्छा है। पिता की सलाह लेकर काम करने से लाभ होगा।
उपाय:-  लक्ष्मी मां की आराधना करें और लाल रंग का फूल अर्पित करें। लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News