Weekly numerology (1-7 March): आपके लिए कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

punjabkesari.in Monday, Mar 01, 2021 - 12:19 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक रहेगा। अच्छे परिणामों में वृद्धि होगी। सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी को दी हुई धनराशि वापिस मिल सकती है। व्यापार में विस्तार के योग बनते हैं। सप्ताह के मध्य में समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। विद्यार्थी शिक्षा से भटक सकते हैं। कार्यभार की वजह से जीवनसाथी को कम समय दे पाएंगे। निजी जीवन में थोड़ी अनबन हो सकती है। सप्ताह के अंत में सरकारी कार्य बनने के योग बनते हैं। अपनी मेहनत में कमी न करें। घर के बड़ों का साथ प्राप्त होगा।
उपाय:-  पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
लाल रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों को इस सप्ताह शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। एकाग्रता मजबूत होगी। घर के बड़ों से अच्छा मार्गदर्शन और सलाह प्राप्त होगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा। सप्ताह के मध्य में वाणी पर संयम रखें। किसी की भावनाओं में आकर कोई वायदा न करें।
मां और पत्नी के बीच अनबन हो सकती है। खरीदारी अधिक होने की वजह से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। सप्ताह के अंत में माता की सेहत का ख्याल रखें। मन थोड़ा परेशान रहेगा।
उपाय:-  शिवलिंग पर जल अभिषेक करें।
यथासंभव चांदी के पात्र में जल पीएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए समय अच्छा है। कारोबार में और नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। आपकी इस सप्ताह अध्यात्म में रूचि बढ़ सकती है। धन आगमन के नए साधन प्राप्त होंगे। नकदी धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में चीजों की सटीकता और संपूर्णता को लेकर दूसरों से बहस हो सकती है। घर में किसी बुजुर्ग को गले संबंधी तकलीफ हो सकती है। विद्यार्थियों का मन विदेशी भाषा को सीखने की और आकर्षित हो सकता है। फैशन डिजाइन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के अंत का समय अच्छा रहेगा।
उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वाले जातक इस सप्ताह किसी विदेशी तकनीक को सीखने की शुरुआत कर सकते हैं। बुजुर्गों का सम्मान करें। किसी को अपशब्द न कहें। शोध के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के मध्य का समय अच्छा है। किसी विदेशी मित्र से मुलाकात या संपर्क बन सकता है। सप्ताह के मध्य में किसी अनैतिक कार्य को करने से बचें। सप्ताह के अंत का समय दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में बिताएंगे। खर्चें बढ़ सकते हैं। सप्ताह के अंत का समय अच्छा है। एक अच्छा मार्गदर्शन आपको योजनाएं सफल करने में मदद करेगा।
उपाय:- धर्म स्थान में सेवा करें।
सरस्वती मां की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए यह सप्ताह मिलेजुले फल लेकर आया है। सप्ताह की शुरुआत व्यापारिक वर्ग के लिए अच्छी रहेगी। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा है। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। संचार माध्यम से लाभ प्राप्ति के योग बनते हैं। सप्ताह के मध्य में व्यापार में नए प्रपोजल प्राप्त हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए समय अच्छा है। रिश्तो में मधुरता आएगी। सप्ताह के अंत में यात्राओं के योग बनते हैं। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
उपाय:-  दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
तुलसी के पौधे पर जल दें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों को सप्ताह की शुरुआत में मध्यम फलों की प्राप्ति होगी। कोई त्वचा विकार उत्पन्न हो सकता है। पिता के साथ अनबन हो सकती है। मन परेशान रहेगा। हालांकि कार्यस्थल में आपके काम पूरे होंगे। प्रशंसा के पात्र बनेंगे। सप्ताह के मध्य में ध्यान निजी जीवन की और ज्यादा रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। खरीदारी पर जा सकते हैं। सप्ताह के अंत में यात्रा करनी पड़ सकती है। वर्तमान समय को देखते हुए स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
उपाय:- जीवनसाथी को अपशब्द न कहें।
वस्त्रों का दान न करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत मिलेजुले फल लेकर आई है। सरकारी काम बनने के योग बनते हैं। जो जातक सरकारी नौकरी हेतु आवेदन भेजना चाहते हैं, सोमवार के दिन भेज सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपका मन ज्योतिष विद्या की ओर आकर्षित हो सकता है। सप्ताह के मध्य में किसी बहकावे में न आएं। आपका कोई लेख प्रकाशित हो सकता है। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात को सांझा करें। मन की शांति के लिए अध्यात्म और योग की सहायता ली जा सकती है।
उपाय:-  कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
भगवान गणेश की स्तुति करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए यह सप्ताह औसत फलप्रदायी रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कार्य स्वयं की मेहनत से सफल होंगे। गुरुजनों से अच्छी सलाह प्राप्त होगी। आपके स्वभाव में गंभीरता बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र पर जिम्मेदारियों में इजाफा होगा, जिन्हें आपको बखूबी निभाना होगा। सप्ताह के मध्य में बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। किसी की बातों में न आएं। अपनी वाणी पर संयम रखें। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पैरों का दर्द परेशान कर सकता है।
उपाय:-  सरसों के तेल में छाया दर्शन कर शनि मंदिर में दान करें।
लोहे और चमड़े की वस्तुओं का लेन-देन न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों को सप्ताह की शुरुआत में पिता की सहायता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रतियोगिता में सफलता के योग बनते हैं। छात्रों को मेधावी प्राप्त हो सकती है। किसी को दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। सप्ताह के मध्य का समय शोध के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। आपको अपने रिसर्च के उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। बल और बुद्धि के मध्य सामंजस्य स्थापित करें। सप्ताह के अंत में धन आगमन के योग बनते हैं। संतान पक्ष को लेकर चिंतित हो सकते हैं। अध्यात्म की ओर रुचि हो सकती है।
उपाय:-  लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।
हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News