Weekly numerology (7-13 december): जानें, कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

punjabkesari.in Monday, Dec 07, 2020 - 07:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों के लिए इस सप्ताह सोमवार का दिन सरकारी कार्यों के लिए शुभ है। शिक्षा से जुड़े लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। इस सप्ताह पिता के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। संयुक्त रूप से देखा जाए तो सप्ताह के फल मूलांक 1 वालों के लिए सकारात्मक रहेंगे। कारोबार व नौकरी में तरक्की के योग बनते हैं। माता के साथ सम्बंध अच्छे होंगे। घर के बड़ों की सलाह से काम बनेंगे। सप्ताह के अंत में पैसे उधार लेने का विचार बना सकते हैं। कोई भी निर्णय सोच समझकर लें।
उपाय:- नीले व काले रंग का परहेज करें।
पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वाले लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय सावधानी से बिताने का है। माता की ओर से मन परेशान हो सकता है। आपके मनोबल में कमी आ सकती है। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनती है। हालांकि सप्ताह के आगे बढ़ने के साथ-साथ परिस्थितियों में सुधार आएगा। बच्चों का मन खेलकूद में ज्यादा लगेगा। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। कार्यलय में उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। आपकी कार्य करने की क्षमता व एकाग्रता में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत में कारोबार के लेन-देन में सावधानी बरतें।
उपाय:- कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
यथासम्भव चांदी के पात्र में जल पिएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। यह सप्ताह मूलांक 3 वाले लोगों के लिए सकारात्मक फलप्रदायी रहेगा। आपका रुझान ज्योतिष विद्या या अन्य किसी गुप्तविद्या की ओर हो सकता है। आपकी मेहनत से कार्य सफल होंगे। बुधवार के दिन पिता की सलाह व आशीर्वाद से काम बनेंगे। आप कार्यलय में अपने काम के कारण प्रशंसा का पात्र बन सकते हैं। आप किसी कविता या लेख पर काम कर रहें हैं तो वह पूरा होने की संभावना बनती है। शनिवार का दिन विशेष शुभ है। कम प्रयासों से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। सप्ताह के अंत में सेहत का ख्याल रखें, गले सम्बंधी कोई विकार उत्पन्न हो सकता है।
उपाय:- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
पीला रुमाल पास रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत काफी उतार-चढ़ाव वाली रहेगी। आपको अपनी योजनाएं पूर्ण होती प्रतीत होंगी। आप अपने गुस्से पर काबू रखें तो कार्य शीघ्र बन जाएंगे। किसी दोस्त की मदद प्राप्त होगी। सप्ताह के मध्य में आप किसी नए कार्य को शुरू करने की सोचेंगे हालांकि परिस्थितियां प्रतिकूल होने के कारण सोच को अंजाम नहीं दे पाएंगे। आपकी वाणी आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। सप्ताह के अंत में घर में किसी बुजुर्ग को सांस की तकलीफ हो सकती है, सेहत का ख्याल रखें।
उपाय:- जौ को जलप्रवाह करें।
चांदी के आभूषण धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में मां-बेटी के सम्बन्धों में प्रेम बढ़ेगा। आप खरीदारी करने जाने की योजना बना सकते हैं। सप्ताह के मध्य का समय व्यवसाय की दृष्टि से उत्तम रहेगा। आपको नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। हालांकि सप्ताह आगे बढ़ते- बढ़ते कुछ परेशानियां भी देखने को मिल सकती हैं। मन थोड़ा परेशान रहेगा। काम व कारोबार के कारण आप परिवार को कम समय दे पाएंगे। आपके विचारों को एक सही मार्गदर्शन की जरूरत होगी।
उपाय:- काले व नीले रंग का परहेज करें।
खराब घड़ी घर में न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वाले लोग सप्ताह की शुरुआत का समय काफी मौज-मस्ती में बिताएंगे। आपका खर्चा बढ़ सकता है। आप स्वयं के लिए खरीदारी करने जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी काम को ठीक तरीके से न किए जाने के कारण बहस हो सकती है। घर की जिम्मेदारियां निभाते हुए आप अपने दाम्पत्य जीवन के सुखों में कमी महसूस करेंगे। आप में कार्यों को करने की दक्षता में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत का समय आप अपने अनुसार व्यतीत कर पाएंगे। पहले से चली आ रही कार्यों की अधिकता व जिम्मेदारियां कुछ कम होंगी।
उपाय:- जीवनसाथी को अपशब्द न कहें।
इत्र का इस्तेमाल करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। सोमवार का दिन मूलांक 7 वाले जातकों के लिए शुभ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। हालांकि आगे सप्ताह में आपका मन संतान पक्ष की ओर से चिंतित हो सकता है। आपको पैरों का दर्द व कमर दर्द की तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में सरकारी काम बन सकते हैं। पिता व पुत्र के सम्बंध अच्छे होंगे। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव हो सकता है। आपके स्वभाव में आध्यात्म बढ़ सकता है।
उपाय:- काले व नीले रंग का परहेज करें।
कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वाले लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत व अंत का समय अच्छा रहेगा, हालांकि सप्ताह के मध्य में कुछ प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में प्रॉपर्टी व जमीन खरीदने के योग बनते हैं। किसी कंस्ट्रक्शन साइट पर सावधानी बरतें, दुर्घटना की संभावना बनती है। मित्र के साथ किसी विवाद को आप अपनी समझदारी से सुलझा लेंगे। सप्ताह के मध्य में माता-पिता से वैचारिक मतभेद सम्भव है। सप्ताह के अंत में किसी बड़े की सलाह लेकर काम करें।
उपाय:- किसी जरूरतमंद को भोजन करवाएं।
शनिदेव जी के मंदिर जा कर आपनी भूलों की क्षमा याचना करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत मंदी रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आपको किसी जमीन या प्रॉपर्टी के सिलसिले में विवाद का सामना करना पड़ सकता है। अपने क्रोध पर काबू पाएं व पिता की सलाह से काम करें। आप अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से कार्य को सुगम बना सकते हैं। व्यर्थ के तनाव को बढ़ावा देने से बेहतर है कि परिस्थितियों को बात करके, सूझबूझ से सुलझाया जाए।
उपाय:- किसी अस्पताल में या जरूरतमंद को रक्तदान करें।
बजरंग बाण का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News