Weekly numerology (31 August- 6 September): आपके लिए कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

punjabkesari.in Monday, Aug 31, 2020 - 07:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों को सप्ताह के शुरुआत में सरकारी कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। हालांकि इस सप्ताह आपके दोस्त मददगार साबित होंगे। भाइयों के साथ काम करना लाभकारी सिद्ध होगा। कारोबार में साझेदारी में काम करने के शुभ योग बनते हैं। सप्ताह के मध्य का समय व्यवसाय की दृष्टि से शुभ है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को प्रतियोगिता में सफलता प्राप्ति के योग बनते हैं। घर के बड़ों का सम्मान करें। सप्ताह के अंत में सावधानी बरतें कि अपने स्वभाव में अहं को स्थान न दें। गुस्से पर काबू रखें। किसी लालच में आकर कोई अनैतिक कार्य न करें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी होने की संभावना बनती है। कटु शब्दों का प्रयोग न करें।
उपाय:- सूर्य को जल दें।
लाल रुमाल अपने पास रखें।


मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। सप्ताह के शुरुआत में मूलांक 2 वाले जातकों को मेहनत अधिक करनी होगी। कार्यभार बढ़ेगा। आप मानसिक तनाव की स्थिति भी महसूस कर सकते हैं। इस सप्ताह कोई नया व बड़ा निवेश न करें। सप्ताह के मध्य का समय अनुकूल है। विद्यार्थियों को चाहिए कि मन लगाकर पढ़ाई करें। मेहनत के परिणाम अवश्य प्राप्त होंगे। सप्ताह के अंत का समय सावधानी से बिताएं। माता पक्ष की ओर से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मन कुछ विचलित रहेगा। हालांकि विवाह प्रस्तावों के लिए समय अनुकूल है। जीवन में कोई प्रेम सम्बन्ध भी दस्तक दे सकता है।
उपाय:- चांदी के पात्र में जल पियें।
चांदी का चकोर टुकड़ा अपने साथ रखें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। सप्ताह के शुरुआत में आपको हर कार्य में विलंब होता प्रतीत होगा। घर के किसी बड़े को स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी हो सकती है। हालांकि चीज़े उतनी खराब नहीं हैं जितनी प्रतीत होंगी। सप्ताह जैसे कुछ आगे बढ़ेगा आपको समय अपने अनुकूल प्रतीत होने लगेगा। कार्यों में तरक्की व सफलता प्राप्त होगी। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। पिता का आशीर्वाद व साथ आपको सफलता की सीढ़ी तक ले जाएगा। सप्ताह के अंत में आपको चाहिए कि अपनी नैतिकता से समझौता न करें। घर के बड़ों के साथ कुछ अनबन हो सकती है। जीवनसाथी के साथ भी मतभेद की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है। व्यवसाय में कोई बड़ा निवेश करने के लिए समय अभी अनुकूल नहीं है।
उपाय:- घर के बड़ों व गुरुजनों की अवहेलना न करें।
पीपल वृक्ष को जल चढ़ाकर गिली हुई मिट्टी से स्वयं के ललाट पर तिलक करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। सप्ताह के शुरुआत में मूलांक 4 वालों को कार्यों में अड़चनों व परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति भी कुछ मंदी रहेगी। पैसे उधार लेने की आवश्यकता महसूस होगी। पिता की सेहत का ख्याल रखें। कारोबार सम्बन्धी कोई भी निर्णय पूर्ण विचार-विमर्श के बाद ही लें। सम्भव है कि तनाव के चलते आप स्वयं के भले-बुरे को पहचान न पाएं। आपके लिए उत्तम है कि घर के बड़ों की सलाह से ही कोई कार्य करें। हालांकि सप्ताह के अंत का समय कुछ बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते में शक व वहम को हटाकर, जीवन को भरपूर जिएं।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कोई विद्युत उपकरण न खरीदें।


मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। सप्ताह के शुरुआत में सेहत का ख्याल रखने की आवश्यकता है अन्यथा हॉस्पिटल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। हालांकि व्यवसाय की दृष्टि से देखा जाए तो समय अच्छा है। कारोबार व नौकरी में तरक्की के योग बनते हैं। उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे। कार्यभार कुछ बढ़ सकता है। इस सप्ताह आप यदि अपनी बुद्धि व बल दोनों में सामंजस्य स्थापित करके काम करते हैं तो सफलता प्राप्ति की दर में वृद्धि होगी। सफलताओं को अहं का रूप न लेने दें। सप्ताह के अंत का समय दाम्पत्य जीवन के सुखों में वृद्धि करेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। आप एक दूसरे के साथ खुशनुमा व अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
उपाय:- किसी कन्या की सेवा करें।
दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।


मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। इस सप्ताह मूलांक 6 वाले जातक घूमने- फिरने की योजना बना सकते हैं। कोई वाहन खरीदने के योग भी बनते हैं। घर की साज-सज्जा पर भी व्यय सम्भव है। फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाना होगा अन्यथा नकदी धन की कमी हो सकती है। घर के बड़ों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। अपने क्रोध पर काबू रखें। वाणी में कठोरता घर-परिवार में रिश्तों के बीच कर्कशता पैदा कर सकती है। हालांकि सप्ताह के अंत का समय पहले से कुछ बेहतर रहेगा। आप दोस्तों के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं। आपका ध्यान स्वयं के रख रखाव पर ज्यादा रहेगा।
उपाय:- गाय का घी मंदिर में दान दें।
क्रीम रंग के वस्त्र पहनें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों को सप्ताह की शुरुआत में किसी भी अनैतिक कार्य से बचना चाहिए। सरकारी कार्यों के सफल होने के योग बनते हैं। किसी मित्र से विशेष सहायता मिलेगी। माता पक्ष की ओर से मन परेशान रहेगा। शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए सप्ताह के मध्य का समय उत्तम है। अच्छे फलों की प्राप्ति के लिए समय का सदुपयोग करें। किसी बुरी आदत व गलत संगत से दूर रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, दुर्घटना के योग बनते हैं। सप्ताह अंत के समय में आपका रुझान संचार क्षेत्र से जुड़े कार्यों की ओर हो सकता है। आप संगीत कला आदि को सीखने का मन भी बना सकते हैं।
उपाय:- कानों में सोना धारण करें।
संतान के साथ विनम्रता से व्यवहार करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरूआत कुछ धीमी रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, दुर्घटना की संभावना बनती है। चीज़े आपके हिसाब से न होने के कारण मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती है। तनाव की स्थिति में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें अन्यथा आप स्वयं अपने काम बिगाड़ लेंगे। आपको चाहिए कि छोटे भाई-बहनों के साथ अनबन का माहौल उत्पन्न न हो। आपको सफलता प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। आप बेमन से घर-रिवार की खरीदारी में शामिल होंगे। हालांकि सप्ताह के अंत में परिस्थितियां कुछ बेहतर होंगी।
उपाय:- काली उड़द की दाल का दान करें।
हनुमान जी के मंदिर में जाकर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों को सप्ताह की शुरुआत में वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सतर्कता बरतें, अकारण ही पुलिस विभाग के सम्पर्क में आना पड़ सकता है। आपके दोस्त मददगार साबित होंगे। बच्चों का मन खेलकूद की तरफ हो सकता है। आप समाज कल्याण के कार्यों से जुड़ सकते हैं। सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए अनुकूल है। कार्यों में सफलता व तरक्की के योग बनते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। हालांकि सप्ताह के अंत में आपके व्यवहार में क्रोध व गुस्सा बढ़ सकता है। जो आपके स्वयं के लिए व आपके परिवार और रिश्तों के लिए अच्छा नहीं है। बेहतर होगा कि बातों को प्यार से सुलझाया जाए।
उपाय:- हनुमान जी की प्रतिमा से सिंदूर लेकर तिलक करें।
बंदरों को गुड़ खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News