इस सप्ताह शिव पार्वती साथ मिलकर करेंगे इन राशियों का कल्याण

punjabkesari.in Sunday, Sep 01, 2019 - 12:20 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
आज दिनांक 01 सितंबर दिन रविवार भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र कन्या राशि व उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का योग है। इसके साथ ही आज हरतालिका तीज का पर्व मनाया जाएगा। बता दें इस दिन सुहागिन औरतें अपने पति की लम्बी उम्र की कामना के लिए व्रत रखती हैं और शिव-पार्वती का पूजन करते हैं। कहते हैं कि कुंआरी कन्याएं भी ये व्रत मनचाहे वर के लिए कर सकती हैं। मान्यताओं के अनुसार आज भगवान विष्णु के तीसरे अवतार यानि वराह जयंती भी पड़ रही हैं। कहते हैं कि इस दिन भगवान ने पृथ्वी को अपने मुख पर धारण करने के लिए वराह अवतार लिया था। हिंदू धर्म में ये दोनों पर्व ही अपने आप में खास महत्व रखते हैं। ये हफ्ता 01 सितंबर से लेकर 07 सितंबर तक चलेगा। चलिए जानते हैं इस सप्ताह आपके सितारे क्या कहते हैं।    

जैसे कि आज वराह जयंती हैं तो इसके लिए भगवान वराह की पूजा के साथ-साथ ॐ वं वराहाय नम: का 108 बार तुलसी की माला पर जाप करें।

माता पार्वती पर सुहागिन महिलाएं 16 श्रृगांर चढ़ाएं व अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करें।

भगवान शिव पर कच्चा दूध चढ़ाएं और साथ ही अपनी इच्छा रखें।

किसी गरीब सुहागिन को सुहाग का सामान दान करें। लाल साड़ी उपहार में दें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News