Vivah panchami: मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त करने के लिए विवाह पंचमी पर करें ये काम
punjabkesari.in Monday, Nov 28, 2022 - 07:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Vivah Panchami Upay: विवाह पंचमी के दिन अगर भगवान श्रीराम और माता सीता को प्रसन्न कर लिया जाए तो सारी मनोकामनाएं बिना किसी रूकावट के पूरी हो जाती हैं। तो आइए जानते हैं की कौन-कौन से उपाय लाभदायक है:
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
Shaadi ke upay मनचाही शादी करने के लिए: अगर किसी को शादी के लड्डू खाने की बहुत ज्यादा जल्दी है पर फिर भी विवाह नहीं हो पा रहा है तो विवाह पंचमी के दिन 16 शृंगार का सामान माता सीता के चरणों में अर्पित करें और हाथ जोड़ कर सच्चे दिल से प्रार्थना करें। फिर अगले दिन ये सामग्री किसी सुहागन महिला को दान कर दें। ऐसा करने से जल्द ही विवाह के योग बनने लगेंगे।
जीवन में चल रही बाधाओं को दूर करने के लिए: शादीशुदा जीवन में अगर बहुत सी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है तो विवाह पंचमी के दिन भगवान राम और सीता जी के विवाह प्रसंग का पाठ करना चाहिए।
पति-पत्नी के बीच अगर कलेश रहता हो तो भगवान राम और सीता जी पर चढ़ा केसर रोज माथे पर लगाना चाहिए। ऐसा करने से दोनों के बीच प्रेम बना रहता है और क्लेश भी दूर हो जाता है।
To get married early: मन में अगर शीघ्रता से विवाह करने की इच्छा पनप रही है तो इस मंत्र का जाप विवाह पंचमी से आरंभ करके प्रतिदिन करना चाहिए:
Vivah Panchami mantra: पानिग्रहन जब कीन्ह महेसा। हियं हरषे तब सकल सुरेसा॥
बेदमन्त्र मुनिबर उच्चरहीं। जय जय जय संकर सुर करहीं॥
Vivah Panchami 2022 Upay: विवाह पंचमी के दिन हो सके तो शादीशुदा जोड़े को साथ में भगवान राम और सीता जी की पूजा करनी चाहिए। कहा जाता है की अगर पति-पत्नी साथ में पूजा करें तो जीवन भर दोनों का साथ बना रहता है और सब प्रकार के दुःख अपने आप सही हो जाते हैं।
आज दूध में एक चुटकी केसर मिलाकर भगवान श्री राम और उनकी भार्या देवी सीता को भोग लगाएं। ऐसा करने से 7 जन्मों तक पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहता है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
अंडमान-निकोबार के द्वीपों के नाम परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखने के कार्यक्रम में भाग लेंगे मोदी

Recommended News

सेना प्रमुख जनरल पांडे ने पूर्वी कमान का दौरा किया, एलएसी पर हालात की समीक्षा की

सेना प्रमुख जनरल पांडे ने पूर्वी कमान का किया दौरा, एलएसी पर हालात की समीक्षा की

दर्दनाक सड़क हादसा! ट्रक की चपेट में आने से 2 मोटरसाइकिल सवार की मौत

जोशीमठ में भू-धंसाव प्रभावित भवनों की संख्या बढ़कर 863 हुई, 181 घरों को चिन्हित किया गया ''असुरक्षित"