Chaturmas End Date 2026: चातुर्मास खत्म होते ही गूंजेंगी शहनाइयां, जानें नवंबर-दिसंबर में विवाह के शुभ मुहूर्त

punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2026 - 12:06 PM (IST)

November December Vivah Muhurat 2026: हर साल आने वाले चातुर्मास का 12 महीनों में सबसे अधिक महत्व होता है। न केवल जैन बल्कि हिंदू धर्म में भी इस अवधि को बहुत विशेष माना जाता है। भक्ति और साधना के लिए तो ये 4 महीने बहुत पवित्र हैं लेकिन इस अंतराल में हर शुभ काम और मांगलिक कार्य पर रोक लग जाती है।

साल 2026 में चातुर्मास का शुभ आरंभ 25 जुलाई 2026 से हुआ था। तभी से हर मांगलिक कार्य पर रोक लगी हुई है। चातुर्मास की समाप्ति 21 नवंबर को होगी, उसके बाद कुंवारों का इंतजार खत्म होगा। उसके बाद सहरे और डोलियां सजने का दौर आरंभ होगा। शहनाइयों की गूंज और ढोलक की थाप से शादी-ब्याह वाले घरों में खूब धूम मचेगी।

PunjabKesari Chaturmas End Date 2026

साल 2026 में कब खत्म हो रहा है चातुर्मास?
2026 में चातुर्मास 25 जुलाई से शुरू होकर 21 नवंबर 2026 तक रहेगा। 21 नवंबर को देवउठनी एकादशी के साथ ही भगवान विष्णु की योगनिद्रा समाप्त होगी और उसी दिन से विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे।

PunjabKesari Chaturmas End Date 2026

क्यों बंद रहते हैं चातुर्मास में मांगलिक कार्य?
भगवान विष्णु के सोने और जागने तक के समय को चातुर्मास कहा जाता है। इस चार महीने में भगवान विष्णु के नाम से पूजा-पाठ करने से हर मनोकामना पूरी होती है और पुण्य लाभ की प्राप्ति होती है। चातुर्मास के दौरान सभी मांगलिक और शुभ कार्य जैसे- विवाह, मुंडन, जनेऊ, नया वाहन खरीदना आदि चीजें नहीं करनी चाहिए। चातुर्मास के दौरान यात्रा करने से भी बचना चाहिए।

PunjabKesari Chaturmas End Date 2026

नवंबर 2026 में विवाह के शुभ मुहूर्त
चातुर्मास समाप्त होते ही नवंबर महीने में विवाह के लिए कुल 4 शुभ दिन उपलब्ध रहेंगे:
21 नवंबर 2026 (शनिवार): सुबह 06:44 बजे से 22 नवंबर की सुबह 12:08 बजे तक (नक्षत्र: रेवती)।
24 नवंबर 2026 (मंगलवार): रात 11:25 बजे से 25 नवंबर की सुबह 06:47 बजे तक (नक्षत्र: रोहिणी)।
25 नवंबर 2026 (बुधवार): सुबह 06:47 बजे से 26 नवंबर की सुबह 06:48 बजे तक।
26 नवंबर 2026 (गुरुवार): सुबह 06:48 बजे से शाम 05:47 बजे तक।

PunjabKesari Chaturmas End Date 2026

दिसंबर 2026 में शादी के लिए केवल 7 शुभ दिन
साल 2026 के आखिरी महीने यानी दिसंबर में शादी-ब्याह के लिए सिर्फ 7 दिन ही शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं:
2 दिसंबर 2026 (बुधवार): नवमी और दशमी तिथि।
3 दिसंबर 2026 (गुरुवार): उत्तर फाल्गुनी / हस्त नक्षत्र।
4 दिसंबर 2026 (शुक्रवार): एकादशी तिथि।
5 दिसंबर 2026 (शनिवार): द्वादशी और त्रयोदशी तिथि।
6 दिसंबर 2026 (रविवार): त्रयोदशी तिथि।
11 दिसंबर 2026 (शुक्रवार): तृतीया तिथि।
12 दिसंबर 2026 (शनिवार): तृतीया और चतुर्थी तिथि।

PunjabKesari Chaturmas End Date 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News