Vat Purnima Vrat 2024: आज इन दुर्लभ संयोग में करें ये उपाय, सुहागिनों के जीवन में लग जाएंगे चार चांद

punjabkesari.in Friday, Jun 21, 2024 - 07:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vat Purnima Vrat 2024: पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा के दिन ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत रखा जाता है। आज के दिन इस व्रत को रखने से सुहागिनों को सुख-सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है और संतान और पति की लम्बी उम्र में इजाफा होता है। इसके अलावा जाने-अनजाने में किये पापों से मुक्ति भी मिलती है। आज के दिन बरगद के पेड़ की पूजा करने के विधान है। इसी के साथ बता दें कि आज के दिन की अहमियत पहले से भी ज्यादा है क्योंकि आज बहुत से शुभ संयोग का निर्माण होने जा रहा है जिस वजह से आज जो भी उपाय करेंगे उसके आपको बहुत से शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। तो चलिए सबसे पहले जानते हैं कौन से शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। 

PunjabKesari Vat Purnima Vrat

Vat Purnima auspicious coincidence वट पूर्णिमा शुभ संयोग 

शुभ योग - 20 जून 2024, रात 8.13 से  21 जून 2024 शाम 06.42 तक 

शुक्रादित्य योग

बुधादित्य योग

त्रिग्रही योग

Vat Savitri Vrat Katha: पति पर आने वाली हर बुरी बला की काट है वट सावित्री व्रत कथा

Jyeshtha Purnima upay: ज्येष्ठ पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त में करें ये काम, बनेंगे बिगड़े भाग

आज का राशिफल 21 जून, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (21st june): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 21 जून - अंग लगा दे रे मोहे रंग लगा दे रे

आज का पंचांग- 21 जून, 2024

आज शुक्रवार के संयोग में ज्येष्ठ पूर्णिमा, मां लक्ष्मी को अर्पित करें ये चीजें खुशी-खुशी पधारेंगी वे आपके घर

गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर- जीवन में कुशलता प्राप्त करना ही योग है

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Dr. Keshav Baliram Hedgewar death anniversary: डॉ. केशव राव बलीराम हेडगेवार द्वारा स्थापित संगठन पर हैं पूरे विश्व की निगाहें

Jyeshtha Purnima: आज रखा जाएगा ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत, इस मुहूर्त में करें सत्यनारायण पूजा
 

ज्योतिष शास्त्र में इन शुभ योगों को बहुत ही खास माना जाता है। यदि आप इस दौरान कोई भी कार्य करेंगे उसके आपको दोगुने फल देखने को मिलेंगे। इसके अलावा यदि कोई विवाहित महिला इस समय उपाय करती है तो उसे सुख-सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

PunjabKesari Vat Purnima Vrat

Vat Purnima fasting remedies वट पूर्णिमा व्रत उपाय 

विवाह-शादी में अगर किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो आज के दिन बरगद के पेड़ को लाल कलावा 7 बार लपेटकर बांधें और दूध चढ़ा दें। इस उपाय को करने से पार्टनर के साथ चल रहा मन-मुटाव भी दूर हो जाता है और साथ में जल्द विवाह के भी योग बनते हैं। 

बहुत कोशिश करने के बाद भी अगर वैवाहिक जीवन में सुख-शांति नहीं बन पा रही तो सबसे पहले आज के दिन  बरगद के पेड़ के सामने सुहाग की सामग्री रखें और पूजा के बाद इसे किसी सुहागिन महिला को दे दें। ऐसा करने के बाद आप देखेंगे कि दिन ब दिन आपके रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। 

भाग्य का साथ प्राप्त करना चाहते हैं तो आज के दिन भोलेनाथ के महामृत्युंजय मंत्र का वट वृक्ष के सामने बैठकर जाप करें। ऐसा करने से घर में चल रहा कलह-क्लेश भी दूर हो जाता है और साथ में यदि घर में किसी भी तरह का दोष है तो वो भी दूर हो जाता है। 

वैवाहिक जीव  में खुशियों के अलावा यदि कर्ज के भार को खत्म करना चाहते हैं तो आज के दिन बरगद के पेड़ के नीचे आटे का दीपक बना कर जलाएं। ऐसा करने से आपको जल्द ही अपनी परेशानी से मुक्ति देखने को मिलेगी।

PunjabKesari Vat Purnima Vrat


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News