इस दिशा में न बनाएं खाना नहीं तो घर परिवार पर आएगी मुसीबत
punjabkesari.in Sunday, Sep 13, 2020 - 06:44 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
अपनी वेबसाइट के जरिए हम आपको वास्तु से जुड़ी लगभग जानकारी प्रदान करते रहते हैं। इसी बीच आज हम आपको बताएंगे ऐसी जगह के बारे में जिस का सबसे ज्यादा संबंध महिलाओं से होता है। बता दें हम बात कर रहे हैं किचन की। जहां सबसे ज्यादा आना-जाना महिलाओं का होता है। बल्कि कहा जाता है महिलाएं अपने दिन का अधिकतर समय यही बिताती हैं, जिस कारण यहां की ऊर्जा उन्हें अधिकतर प्रभावित करती हैं। ऐसे में कई बार महिलाएं किचन में जाने-अनजाने मेें कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती हैं जिसका उन पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। तो बता दें हम आपको किचन से जुड़ी कुछ टिप्स ही देने वाले हैं, जिससे आप समझ पाएंगी कि किन-किन छोटी-छोटी गलतियों का परिणाम किन्हीं हालातों में बहुत बुरा साबित होता है।
जो स्त्री सुबह स्नान किए बगैर रसोई घर में जाकर काम शुरु कर देती है, उस घर से बिमारियां कभी खत्म नहीं होंगी। ऐसा करने से न केवल रसोई घर में वास्तु दोष उत्पन्न होते हैं बल्कि पति-पत्नी के बीच भी मतभेद पैदा होते हैं। यही नहीं बच्चों पर भी इसका गलत प्रभाव पड़ता है। इसलिए सदैव स्नान-पान के बाद ही रसोई घर में प्रवेश करें... ताकि आपके घरवालों की सेहत और खुशहाली सदा कायम रहे।
तो वहीं वास्तु दोष मिटाने का एक तरीका ये भी है कि खाना हमेशा पश्चिम दिशा की ओर मुख करके बनाएं। इस दिशा में खड़े होकर बनाया भोजन घर वालों को ऊर्जायुक्त रखेगा। घर के अस्वस्थ व्यक्तियों को विशेष रूप से पूर्व की तरफ मुख करके भोजन करना चाहिए। इससे उनकी प्राण ऊर्जा में वृद्धि होगी। बच्चों को उत्तर दिशा की ओर मुंह करके भोजन करवाना उचित रहता है।
आपको बता दें कि रसोई घर में खाना दक्षिण दिशा में बनाने से सेहत की हानि होती है। इसलिए ये गलती कभी न करें। क्योंकि इस दिशा में बनाया गया खाना बीमारियों के साथ-साथ घर में लड़ाई-झगड़े का भी कारण बनता है। जिस वजह से घर की सुख-शांति पूरी तरह से भंग हो जाती है। रसोई घर में एक शेल्फ जरुर बनवाएं जिसके चारों ओर ब्राउन रंग की कुर्सियां अवश्य रखें।
इसके अलावा घर में सुख-शांति और खुशहाली बनाए रखने के लिए रसोई की पूर्व दिशा में खिड़की जरुर बनवाएं। घर में किसी भी तरह की नेगेटिव ऊर्जा को बाहर निकालने का इससे बढ़िया और कोई तरीका नहीं हो सकता। खिड़की भी काफी बड़ी होनी चाहिए ताकि किचन में बाहर की ताजी हवा आ सकें।
वास्तु के अनुसार घर के बाथरुम के सामने रसोई घर नहीं बनवाना चाहिए। अगर कहीं किचन के आस पास बाथरुम है तो उसका दरवाज़ा हमेशा बंद रखें।
और अगर संभव हो तो रोज सुबह-शाम खाना बनाते वक्त पहली रोटी गाय या फिर कुत्ते को जरुर डालनी चाहिए। ऐसा करने से शरीर स्वस्थ रहने के साथ-साथ, शुभ काम की शुरुखात में आने वाले विघ्न भी दूर होते हैं। कुत्ते को दूध-रोटी खिलाने से आपकी पुरानी कोई भी परेशानी दूर हो जाती है।