वास्तु के अनुसार गुरु ग्रह का संबंध होता है ईशान कोण से, जानें कैसे

punjabkesari.in Thursday, Jun 20, 2019 - 11:22 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन बृहस्पति देव का दिन माना गया है। शास्त्रों में नौ ग्रहों में बृहस्पति सबसे अधिक भारी होता है। कहते हैं कि इस दिन कुछ कामों को करने की मनाही होती है। ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को गुरु, धर्म और शिक्षा का कारक माना गया है। गुरु ग्रह के कमजोर होने पर शिक्षा में असफलता हासिल होती है। इसके साथ ही धार्मिक कार्यों के प्रति लगाव कम होता है। आज हम आपको बताएंगे कि गुरुवार के दिन किन कामों को करने की मनाही होती है और कौन से काम करने पर शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 
PunjabKesari, kundli tv
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरुवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए। क्योंकि महिलाओं की कुंडली में गुरु ग्रह पति और संतान का कारक होता है। इसलिए गुरुवार के दिन बाल धोने से संतान और पति दोनों के जीवन पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा इस दिन नाखून काटने से भी अशुभ प्रभाव मिलते है। वहीं जिस प्रकार बृहस्पति ग्रह का प्रभाव शरीर पर पड़ता है ठीक उसी प्रकार इसका प्रभाव घर पर भी होता है।
PunjabKesari, kundli tv, vastu shastra
वास्तु शास्त्र के अनुसार ईशान कोण का संबंध गुरु ग्रह से माना जाता है और इसके साथ ही इस कोण का स्वामी ग्रह बृहस्पति देव ही हैं। मान्यता है कि ईशान कोण का संबंध परिवार के छोटे बच्चों से भी होता है। इसलिए इस दिन कपड़े धोना, घर धोना या घर में पोछा लगाने से ईशान कोण की शक्ति कमजोर होती है। परिणामस्वरूप घर के बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित होता है और इसके साथ ही उनकी शिक्षा पर भी इसका असर पड़ता है। 
PunjabKesari, kundli tv, lord vishnu laxmi
मान्यताओं के अनुसार गुरुवार का दिन लक्ष्मी-नारायण की पूजा का दिन होता है। कहते हैं कि इस दिन लक्ष्मी और भगवान विष्णु का एक-साथ पूजन करने से जीवन में खुशियां आती है। साथ ही पति-पत्नी के बीच की दूरियां कम होती है और प्यार बढ़ता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News