रखना चाहते हैं घर के Main Gate को वास्तु दोष से मुक्त तो अपनाएं ये चीज़ें

punjabkesari.in Tuesday, Feb 11, 2020 - 11:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
कहते हैं कि अगर घर का वास्तु सही हो तो व्यक्ति के आस-पास कोई भी समस्या पैदा नहीं हो सकती है और साथ ही उसके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं वास्तु के नजरिए से अगर देखा जाए तो घर के हर कोने को वास्तु दोष से मुक्त रखना जरूरी होता है। सबसे पहले तो घर के मेन गेट को वास्तु दोष से मुक्त रखना जरूरी होता है। ऐसे में लोग इसके लिए कई तरह की चीज़ों के प्रयोग करते हैं। ताकि किसी भी तरह की नेगेटिव एनर्जी घर के अंदर प्रवेश न कर सके। आइए आज जानते हैं मुख्य द्वार पर कौन सी चीज़ें लगाना होता है शुभ।  
PunjabKesari
तोरण- घर पर सकारात्मक प्रभाव हमेशा बना रहे, इसके लिए पीपल, आम और अशोक के पत्तों की माला का तोरण द्वार बनाकर घर के मुख्य दरवाजे में बांधना शुभ होता है।
Follow us on Twitter
देवी लक्ष्मी- घर के प्रवेश द्वार पर लक्ष्मी-कुबेर की तस्वीर लगाना शुभ होता है। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से धन लाभ होता है और सुख-समृद्धि हमेशा के लिए उस घर में बनी रहती है। 
PunjabKesari
लक्ष्मी जी के पैर- घर के मुख्य दरवाजे पर सिंदूर से मां लक्ष्मी के पैर बनाने से घर पर धन-दौलत और समृद्धि का आगमन होता है और साथ ही एक अलग ही सुरक्षा का अनुभव होता रहता है।

शुभ लाभ- कोई भी ये नहीं चाहेगा कि उसके घर को नकारात्मक ऊर्जा की वजह से नुकसान उठाना पड़े। ऐसे में अपने घर को इस चीज़ से बचाने के लिए मुख्य दरवाजे के दोनों ओर शुभ-लाभ लिखना अच्छा माना गया है।
PunjabKesari
स्वास्तिक- हिंदू धर्म में स्वास्तिक को बहुत ही शुभ चिन्ह माना गया है। हर शुभ और मांगलिक कार्यों में स्वास्तिक का निशान जरूर बनाकर पूजा-पाठ संपन्न किया जाता है। प्रवेश द्वार पर स्वास्तिक का निशान बनाने से घर में सौभाग्य और समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है और ये निशान हर किसी के घर पर बना देखने को मिलता है।  
Follow us on Instagram
इसके अलावा कुछ ओर बातों का ध्यान रखना हर किसी के लिए बहुत जरूरी होता है, जैसे कि मेन गेट अन्य दरवाजों से बड़ा होना चाहिए और ये अंदर व बाहर की दोनों तरफ से खुलना चाहिए। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि पूरे घर को कोई भी दरवाजा खुलें तो उसमें से किसी तरह की आवाज़ न आए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News