Vastu Tips For Bedroom: बेडरूम में रखी ये चीजें डालती हैं, Romantic Life में दरार

punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 08:52 AM (IST)

Vastu Tips For Bedroom: वास्तु शास्त्र एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है, जो घर की बनावट और वहां रखी वस्तुओं के माध्यम से जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को समझाता है। वास्तु के अनुसार घर का हर हिस्सा महत्वपूर्ण होता है, लेकिन बेडरूम को दांपत्य जीवन से सीधे जुड़ा हुआ स्थान माना गया है। ऐसे में बेडरूम में सकारात्मक ऊर्जा का होना बेहद जरूरी है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में रखी गई कुछ वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकती हैं, जिससे पति-पत्नी के बीच तनाव, कलह और भावनात्मक दूरी पैदा हो सकती है। आइए जानते हैं वे तीन चीजें, जिन्हें भूलकर भी बेडरूम में नहीं रखना चाहिए।

PunjabKesari Vastu Tips For Bedroom

बेडरूम में देवी-देवताओं की मूर्ति न रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार देवी-देवताओं की मूर्तियों और तस्वीरों के लिए पूजा कक्ष सबसे उपयुक्त स्थान होता है। बेडरूम में देवी-देवताओं की मूर्ति रखने से वैवाहिक जीवन में मानसिक तनाव और आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। धार्मिक दृष्टि से भी शयन कक्ष को पूजा स्थल बनाना उचित नहीं माना गया है।

खाने-पीने का सामान रखना भी अशुभ
कई लोग सुविधा के लिए बेडरूम में अनाज, फल या अन्य खाद्य सामग्री रख देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार यह दांपत्य जीवन के लिए शुभ नहीं है। खाने-पीने की चीजें रखने से न केवल नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, बल्कि इससे कीड़े-मकोड़े और रोगाणु भी पनपते हैं, जो स्वास्थ्य पर बुरा असर डालते हैं।

PunjabKesari Vastu Tips For Bedroom

बिस्तर के सामने शीशा न लगाएं
बेडरूम में शीशा होना अपने आप में गलत नहीं है, लेकिन बिस्तर के सामने शीशा लगाना वास्तु दोष माना जाता है। शीशे में बिस्तर का प्रतिबिंब दिखाई देने से नींद में बाधा, मानसिक अशांति और वैवाहिक तनाव बढ़ सकता है। यदि शीशा लगाना आवश्यक हो, तो उसे ऐसी जगह लगाएं जहां से बिस्तर का प्रतिबिंब न दिखे।

PunjabKesari Vastu Tips For Bedroom

वास्तु के अनुसार बेडरूम के लिए जरूरी सुझाव
बेडरूम को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखें।
हल्के और शांत रंगों का उपयोग करें।
टूटे हुए फर्नीचर या बेकार सामान न रखें।
सोते समय मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूरी रखें।

वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम की ऊर्जा का सीधा असर दांपत्य जीवन, मानसिक शांति और स्वास्थ्य पर पड़ता है। यदि बेडरूम में गलत वस्तुएं रखी गई हों, तो बिना देर किए उन्हें सही स्थान पर रखें। छोटे-छोटे वास्तु सुधार दांपत्य जीवन में सुख, शांति और स्थिरता ला सकते हैं।

PunjabKesari Vastu Tips For Bedroom

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News