Vastu Paintings for Prosperity: घर की इन दिशाओं में लगा लें ये 5 तस्वीरें, चुंबक की तरह खिंचा आएगा पैसा
punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 12:37 PM (IST)
Money Magnet Pictures: वास्तु शास्त्र में घर की दीवारों पर सजी तस्वीरों का विशेष महत्व माना गया है। अक्सर लोग सुख-समृद्धि के लिए केवल सात दौड़ते घोड़ों की तस्वीर को ही पर्याप्त मानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु में कुछ ऐसी गुप्त तस्वीरें भी बताई गई हैं जो 'मनी मैग्नेट' की तरह काम करती हैं। अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं या पैसा टिकता नहीं है, तो वास्तु के ये अचूक उपाय आपके भाग्य के द्वार खोल सकते हैं।
बहते झरने की तस्वीर
बहते झरने की तस्वीर यानी वॉटरफॉल पेंटिंग। यह लिक्विड कैश का प्रवाह बढ़ाती है। दिखने में ये जितनी सुन्दर लगती हैं। वास्तु शास्त्र के लिहाज से उतना ही ये शुभ फल प्रदान करती हैं। वॉटरफॉल पेंटिंग में बहता हुआ पानी दिल को बहुत ही सुकून पहुंचाता है। झरने का पानी हमेशा घर के अंदर की ओर बहता हुआ दिखना चाहिए, न कि दरवाजे से बाहर की ओर। इसे घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाएं।
धन के देवता कुबेर
कुबेर देवता का निवास स्थान विशेष रूप से उत्तर दिशा में माना जाता है क्योंकि उत्तर दिशा को वृद्धि और उन्नति की दिशा माना जाता है। अगर इस दिशा में कोई रुकावट या नकारात्मकता हो तो व्यक्ति को धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, यदि उत्तर दिशा में कोई भारी वस्तु या नकारात्मक तत्व रखे हों तो यह कुबेर देवता की कृपा को बाधित कर सकता है।
लहलहाते धान के खेत
लहलहाते धान के खेतों की तस्वीर, आपके घर के अन्न और धन के भंडार भर सकती है। हरियाली सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि के का प्रतीक है। इसे घर की उत्तर या पूर्व दिशा की दीवार पर लगाएं।
उड़ते हुए पक्षी
वास्तु शास्त्रियों के अनुसार पक्षी शुभता के प्रतीक हैं। माना जाता है कि इनमें अनिष्ट करने वाले तत्वों को काबू करने की शक्तियां होती हैं, इसलिए इनकी दृष्टि को बहुत शुभ माना जाता है। घर व दुकान में पक्षियों के चित्र आदि लगाने से सफलता के मार्ग में आने वाली सभी परेशानियां खत्म होने लगती हैं। इससे निश्चित ही सकारात्मकता बढ़ती है और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है। इन्हें लगाने से पूर्व सही दिशा का चयन करना भी अति आवश्यक है। जैसे हमेशा पक्षियों की तस्वीरें या मूर्ति ऐसी जगह पर लगाएं जहां बार-बार आपकी नज़र पड़े।
Vastu good luck paintings for home: नौकरी-व्यवसाय और पढ़ाई में सफलता पाने के लिए वास्तु के अनुसार कुछ उपाय किए जाते हैं। वास्तु के अनुसार चीजें सही नहीं होने से उनके दुष्प्रभाव भी देखे जा सकते हैं। ऐसे ही कुछ खास चित्रों को घर में लगाने से बेहद लाभ मिलता है।