Vastu Tips for bathing: वास्तु दोष और परेशानियों से राहत के लिए बदलें अपने नहाने का तरीका

punjabkesari.in Wednesday, Aug 02, 2023 - 07:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips for bathing: शारीरिक और मानसिक सफाई के लिए नहाना बहुत जरुरी है। दिन भर तरोताजा रहने के लिए नहाना एक आवश्यक दैनिक क्रिया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार नहाने का भी एक तरीका होता है। कई लोग जल्दी-जल्दी स्नान करते हैं तो कई लोग आराम से लेकिन शायद कुछ ही लोगों को पता हो कि गलत तरीके से नहाना वास्तु दोष उत्पन्न कर सकता है। अगर आप भी यह पहली बार पढ़ रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत खास और रोमांचक होने वाला है। तो आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार नहाने का सही तरीका...

PunjabKesari Vastu Tips for bathing

In which direction to stand and take bath किस दिशा में खड़े होकर नहाए
वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा की तरफ मुख करके स्नान करना शुभ होता है। इस दिशा में नहाने से शरीर की गंदगी के साथ-साथ नकारात्मक ऊर्जा भी आपका साथ छोड़ देती है। इसका कारण यह है कि पूर्व दिशा सूर्य की दिशा होती है। सुबह के समय इस दिशा में बहुत सकारात्मक ऊर्जा होती है। इस वजह से इसे शुभ माना जाता है।

PunjabKesari Vastu Tips for bathing

Do not pour cold water directly on the head सीधे सिर पर न डालें ठंडा पानी
नहाते समय एक बात ध्यान रखनी चाहिए कि सीधे सिर पर ठंडा पानी न डालें। अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो शरीर की नलिकाएं सिकुड़ने लगती हैं या सिर में रक्त के थक्के जमने लग जाते हैं।

जब व्यक्ति का शरीर यह सहन नहीं कर पता यो स्ट्रोक आने लगते हैं और इस वजह से हार्टअटैक के चांस बढ़ जाते हैं।

Important things related to bathroom बाथरूम से जुड़ी जरूरी बातें
वास्तु शास्त्र के अनुसार  बाथरूम और टॉयलेट को अटैच नहीं बनवाना चाहिए।

PunjabKesari Vastu Tips for bathing

कमरे के साथ कभी भी बाथरूम न बनवाएं।

बाथरूम का दरवाजा हमेशा बंद कर के रखें। इससे घर में नकरात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News