Vastu Tips for Keys: सावधान! कहीं आप भी तो गलत जगह नहीं रख रहे घर की चाबियां? इन स्थानों पर रखने से होगा भारी नुकसान
punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2026 - 12:00 PM (IST)
Vastu Tips for House Keys: वास्तु शास्त्र में घर की हर छोटी-बड़ी वस्तु के लिए एक निश्चित स्थान और दिशा निर्धारित है। अक्सर हम घर लौटते ही चाबियों को कहीं भी रख देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी यह एक छोटी सी लापरवाही आपके भाग्य को चमका भी सकती है और उसे अंधकार में भी धकेल सकती है। वास्तु के अनुसार, गलत स्थान पर रखी गई चाबियां न केवल आर्थिक तंगी का कारण बनती हैं, बल्कि परिवार की सुख-शांति में भी बाधा उत्पन्न करती हैं। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार वे कौन से 4 स्थान हैं जहां भूलकर भी चाबियां नहीं रखनी चाहिए:

इन स्थानों पर रखें चाबियां
वास्तु के अनुसार घर में चाबियां रखने का सबसे उपयुक्त स्थान पश्चिम-दक्षिण (W-SW) दिशा में रखी गई लकड़ी की छोटी बंद अलमारी (छिपी हुई दृष्टि में) होना चाहिए। पश्चिम-दक्षिण दिशा को वास्तु में गुप्त धन और सुरक्षा भाव की दिशा माना गया है। यह दिशा स्थिरता और नियंत्रण का प्रतिनिधित्व करती है। लकड़ी (प्राकृतिक तत्व) पृथ्वी तत्व से जुड़ी है जो स्थिर ऊर्जा को बढ़ावा देती है। इससे चाबियों में जुड़ी सुरक्षा ऊर्जा संतुलित रहती है। खुली जगह में चाबी रखने से रहस्य भंग होता है, जिससे घर में अनचाही गतिविधियां या चोरी के योग बन सकते हैं।
ऊर्जा बढ़ाने का गुप्त उपाय
चाबी रखने की जगह पर ॐ ह्रीं क्लीं सौः लिखकर छोटा सा तांबे का यंत्र रखें। इससे वह स्थान सुरक्षा कवच क्षेत्र बन जाता है और भूलने की आदत भी कम होती है। रात को सोने से पहले चाबी ढकी हुई अवस्था में रखें, यह घर की नींद (रात्रि सुरक्षा) को ऊर्जा देता है।
चाबी की आवाज बार-बार न आने दें, इससे अस्थिर ऊर्जा पैदा होती है (विशेषकर बच्चों के स्वभाव पर असर पड़ता है)।
शयनकक्ष (बेडरूम) और बिस्तर के पास से बनाएं दूरी
बेडरूम आराम और विश्राम का स्थान है, जबकि चाबियां एक 'चलायमान' वस्तु मानी जाती हैं। यदि आप अपने बिस्तर के सिरहाने या बेडरूम में चाबियां रखने का स्थान बनाते हैं, तो इससे आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। वास्तु के अनुसार, यह आदत जीवन में आराम की कमी और स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है।

रसोई घर में चाबियां यानी शनि का प्रकोप
चाबियां आमतौर पर लोहे या अन्य धातुओं के मिश्रण से बनी होती हैं और लोहा शनि देव की धातु मानी जाती है। रसोई में चाबियां रखने से घर के सदस्यों के जीवन पर शनि का नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकता है, जिससे बनते काम बिगड़ने लगते हैं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी आ सकती हैं। रसोई (अग्नि तत्व) चाबी के प्रतीक सुरक्षा और अग्नि का विरोध होता है, जिससे गृहक्लेश होता है।
पूजा घर की पवित्रता का रखें ध्यान
पूजा स्थान यह पवित्रता की जगह है, चाबी वहां भौतिक चिंता का प्रतीक बनती है।
मुख्य द्वार पर चाबियां लटकाना है खतरनाक
मुख्य दरवाजे के पास टंगी हुक यह अजनबियों को संकेत देता है और चोरी की ऊर्जा को आमंत्रित करता है।

