Vastu Tips : घर का बेडरूम बना है तनाव का कारण तो आज ही अपनाएं ये वास्तु उपाय

punjabkesari.in Thursday, May 28, 2026 - 10:36 AM (IST)

Vastu Tips : वास्तु शास्त्र के अनुसार, हर चीज अगर सही नियमों के साथ किया जाए तो जीवन में खुशहाली और शांति बनी रहती है और घर-परिवार से कलह-कलेश दूर होता है। बेडरूम सिर्फ सोने की जगह नहीं हैं, बल्कि यह वो स्थान है, जहां व्यक्ति अपना ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करता है और मानसिक, शारीरिक तौर पर शांति महसूस करता है। लेकिन कई बार घर में सब कुछ सही होने के बाद भी बेडरूम में कुछ ऐसी अनचाही चीजें महसूस और नेगेटिव माहौल महसूस होने लगात है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसका मुख्य कारण बेडरूम में ऊर्जा का असंतुलन होना हो सकता है। तो आइए जानते हैं कि बेडरूम में इस अनचाही बेचैनी और नेगेटिव ऊर्जा को कम करने के लिए वास्तु के किन नियमों का ध्यान रखना चाहिए। 

Vastu Tips

बेडरूम की दिशा और साफ-सफाई का ध्यान रखें
वास्तु के अनुसार, जीवन में शांति और खुशहाली चाहिए तो बेडरूम की दिशा और साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। गंदगी और बिखरा हुआ सामान नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ता है और मानसिक शांति पर भी बुरा असर पड़ता है। कोशिश करें कि बेड का सिरहाना दक्षिण या पूर्व दिशा पर ही होना चाहिए। 

Vastu Tips

बेडरूम हल्के और शांत रंगों का इस्तेमाल करें
वास्तु के अनुसार, बेडरूम में बहुत गहरे या चटक रंगों से बचना चाहिए। कोशिश करें कि कमरे में हल्के रंग जैसे- सफेद, क्रीम, हल्का गुलाबी या हल्का नीला रंग ही करें। ये रंग मन को शांत रखते हैं और तनाव कम करते हैं।

टूटे-फूटे सामान और आईने की सही स्थिति रखें
वास्तु के अनुसार,कमरे में टूटे हुए सामान, खराब इलेक्ट्रॉनिक चीजें या बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए। ये चीजें  बेडरूम में  नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा आईना कभी भी बेड के ठीक सामने नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे मानसिक अशांति बढ़ सकती है।

Vastu Tips

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News