Office Water Bottle Vastu Tips : ऑफिस डेस्क पर पानी की बोतल रखते हैं तो पहले जान लें वास्तु के ये जरूरी बातें

punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 02:04 PM (IST)

Office Water Bottle Vastu Tips : आजकल ऑफिस में काम करते समय पानी की बोतल अपने पास रखना लगभग हर किसी की आदत बन चुकी है। ऑफिस में पानी की बोतल को कोई टेबल के दाहिने तरफ रखता है, कोई लैपटॉप के पास, तो कोई जहां जगह मिले वहीं रख देता है। लेकिन वास्तु शास्त्र में पानी से जुड़ी चीजों की दिशा और स्थान को लेकर भी कुछ खास नियम बताए गए हैं। कहा जाता है कि पानी सिर्फ शरीर को ही नहीं, बल्कि आसपास की ऊर्जा को भी प्रभावित करता है। ऐसे में माना जाता है कि अगर ऑफिस में पानी की बोतल गलत जगह रखी जाए, तो इसका असर आपके काम, एकाग्रता और मानसिक स्थिति पर भी पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं कि अगर आप भी ऑफिस में काम करते हैं तो पानी की बोतल को कहा और कैसे रखें ये जानना आपके लिए बेहद ज़रूरी हो जाता है।

Office Water Bottle Vastu Tips

ऑफिस में पानी की बोतल किस दिशा में रखनी चाहिए?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पानी तत्व का संबंध उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा से माना जाता है। ऐसे में मान्यता है कि अगर आप अपने ऑफिस डेस्क पर पानी की बोतल उत्तर, उत्तर-पूर्व या बाईं ओर रखते हैं, तो इससे मानसिक शांति, बेहतर फोकस और सकारात्मक ऊर्जा बनी रह सकती है। कुछ मान्यताओं के अनुसार खाली बोतल की बजाय साफ और भरी हुई पानी की बोतल रखना बेहतर माना जाता है।

कैसी जगहों पर न रखें पानी की बोतल
दूसरी जरूरी बात करें तो देखा जाता है कि बहुत से लोग जगह की कमी होने के कारण या फिर जगह बचाने के लिए पानी की बोतल को लैपटॉप के पास या फिर फोन के पास रख देते हैं। वास्तु के अनुसार इसे गलत माना जाता है। कहा जाता है कि पानी की बोतल को कभी भी सीधे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के बिल्कुल पास नहीं रखना चाहिए। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अग्नि तत्व से जोड़कर देखा जाता है और वहीं पानी की बोतल को जल तत्व से जोड़ा जाता है। ऐसे में दोनों के बीच संतुलन बनाए रखना ज़रुरी है। दूसरी ओर व्यवहारिक रूप से भी यह सही नहीं माना जाता, क्योंकि पानी गिरने से नुकसान हो सकता है।

Office Water Bottle Vastu Tips

इसके अलावा कोशिश करें कि पानी की बोतल को ऐसी जगह न रखें जहां बार-बार पैर लगने, बोतल गिरने या धूल-मिट्टी जमा होने की संभावना हो। कई लोग जल्दबाजी में बोतल को टेबल के नीचे या अव्यवस्थित स्थान पर रख देते हैं, जिसे वास्तु के अनुसार उचित नहीं माना जाता।

कुछ मान्यताओं में माना जाता है कि पानी आसपास के वातावरण और ऊर्जा से जुड़ा माना जाता है। ऐसे में ध्यान रखें की अगर आपके डेस्क के पास पानी की बोतल पड़ी है तो उसके पास बैठकर कभी भी किसी की बुराई न करें और न ही झूठ बोलें। माना जाता है कि पानी इस नकारात्मकता को सोख लेता है और पानी पीने से वही नकारात्मकता आपके भीतर चली जाती है। जिससे मानसिक तनाव और अशांति महसूस हो सकती है।

Office Water Bottle Vastu Tips

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News