Vastu Tips for Money Saving: मेहनत की कमाई हो रही है रफूचक्कर? इन अचूक वास्तु उपायों से भरेगी खाली झोली

punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 10:43 AM (IST)

Vastu Tips for Money Saving: आजकल के भागदौड़ भरे जीवन में यह एक आम समस्या बन गई है कि लोग दिन-रात मेहनत करके पैसा तो बहुत कमाते हैं, लेकिन महीने के आखिर तक उनके पास बचत के नाम पर कुछ नहीं बचता। अगर आपकी भी यही शिकायत है कि पैसा आता तो है पर टिकता नहीं, तो इसका कारण आपके घर का वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की कुछ स्थितियां धन के ठहराव को प्रभावित करती हैं। आइए जानते हैं वे आसान उपाय जिन्हें अपनाकर आप आर्थिक तंगी दूर कर सकते हैं।

PunjabKesari Vastu Tips for Money Saving

उत्तर दिशा को रखें बाधा मुक्त
वास्तु शास्त्र में घर की प्रत्येक दिशा का विशेष महत्व बताया गया है लेकिन उत्तर दिशा को अत्यंत शुभ और समृद्धि देने वाली दिशा माना गया है। यह दिशा न केवल धन के देवता कुबेर जी का स्थान है, बल्कि अवसरों, सकारात्मक ऊर्जा और विकास का भी प्रतीक है। सही तरीके से इस दिशा का उपयोग करने पर घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। उत्तर दिशा में उचित वस्तुएं रखने और ऊर्जा संतुलन बनाए रखने से जीवन में आर्थिक उन्नति, स्थायित्व और सफलता के नए द्वार खुलते हैं। यही कारण है कि वास्तु में उत्तर दिशा को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है।

तिजोरी की सही दिशा और स्थान
वास्तु के अनुसार तिजोरी को दक्षिण दिशा की दीवार के पास रखना शुभ माना जाता है, ताकि उसका दरवाजा उत्तर दिशा में खुले। उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है। तिजोरी के ऊपर भारी सामान रखने से धन की ऊर्जा प्रभावित हो सकती है। इसलिए इसे खाली रखना ही उचित माना जाता है। ऐसे में यदि घर के मुख्य द्वार के सामने अशुभ या नकारात्मक वस्तुएं रखी हों, तो इससे वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। इसका सीधा असर घर की आर्थिक स्थिति, पारिवारिक सुख और मानसिक शांति पर पड़ता है। आइए जानते हैं कि मुख्य द्वार या घर के सामने कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए।

PunjabKesari Vastu Tips for Money Saving

 पानी की बर्बादी यानी लक्ष्मी का अपमान
अगर आप बरबाद होने से बचना चाहते हैं तो अपने घर के नल पर ध्यान दें। आपके घर में अगर किसी नल को बंद कर देने पर भी पानी लगातार बहता है या टपकता रहता है, तो समझ लेना चाहिए भविष्य में किसी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपके घर के किचन या बाथरूम या अन्य किसी जगह नल से पानी टपकता है तो यह वास्तु के अनुसार अशुभ माना जाता है। व्यर्थ पानी बहना वैसे भी अच्छा नहीं माना जाता है। वास्तु और फेंगशुई में बताया गया है कि जिस घर में नल टपकता है वहां फिजूल खर्च अधिक होते हैं।

PunjabKesari Vastu Tips for Money Saving

रसोई और घर की सफाई का महत्व
कहते हैं कि जिसके घर में गंदगी रहती है, वहां मां लक्ष्मी निवास नहीं करतीं, इसलिए घर को साफ करना बेहद जरूरी है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में आप वास्तु नियमों के अनुसार घर की साफ-सफाई कर सकते हैं। रसोई घर का सीधा संबंध घर की सुख-शांति से है। रसोई में कभी भी टूटे बर्तन या खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान न रखें। इसके अलावा, घर में मौजूद पुराना टूटा फर्नीचर, बंद घड़ियां और बेकार सामान नकारात्मक ऊर्जा पैदा करते हैं, जिन्हें तुरंत बाहर कर देना चाहिए।

धन को आकर्षित करने वाले पौधे
वास्तु शास्त्र और फेंगशुई के अनुसार, हमारे आसपास मौजूद वनस्पतियां न केवल वातावरण को शुद्ध करती हैं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर धन को आकर्षित करने की शक्ति भी रखती हैं। वास्तु और फेंगशुई में कुछ पौधों को समृद्धि का प्रतीक माना गया है जैसे तुलसी, मनी प्लांट और जेड प्लांट लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आर्थिक उन्नति के मार्ग प्रशस्त होते हैं।

PunjabKesari Vastu Tips for Money Saving

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News