घर में है Kitchen Garden तो आज ही ले आएं रजनीगंधा पौधा, धन-धान्य से भर जाएगा जीवन

punjabkesari.in Monday, May 16, 2022 - 10:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
वास्तु शास्त्र में न केवल दिशाओं को बल्कि मानव जीवन से जुड़ी हर वो चीज़ के बारे में वर्णन किया गया है, जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता। इस सूची में व्यक्ति के रहने वाले घर से लेकर कार्यलय की वस्तुओं का उल्लेख किया गया है। इतना ही नहीं इसमें इसके निर्माण को लेकर भी कई प्रकार के नियम आदि बताए हगए हैं, जिनके अनुसार अगर घर आदि का निर्माण मानव द्वारा किया जाता है तो न केवल उसका शुभ प्रभाव घर की स्थिति अच्छी रखता है बल्कि घर में रहने वाले सदस्यों के जीवन को भी शुभ प्रभावों सदैव परिपूर्ण रखता है। 
PunjabKesari Rajnigandha, Rajnigandha Flower, Vastu Tips About Rajnigandha Flower, Benefits of Placing Rajnigandha Flower, Rajnigandha, Flower In Home, Vastu Basic Facts, Vastu Shastra, Vastu Tips in Hindi, Basic Vastu Tips in Hindi, Dharm, Punjab Kesari
तो वहीं इसके अलावा वास्तु शास्त्र में घर को सजाने से लेकर भी कई टिप्स बताए गए हैं, जैसे कि घर को किन चीज़ों के सजाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है तथा किन चीज़ों का उपयोग करने से बचना चाहिए। बता दें घर को सजाने के लिए वर्तमान समय में कई तरह की चीजे़ें समाज में उपलब्ध है, जिसके चलते लोग अपने घरों की साज-सज्जा में इन चीज़ों का प्रयोग करने लगे हैं। आज हम आपको घर की सजावट में उपयोग आने वाली ऐसी ही वस्तु के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 

आप में कई लोगों ने देखा होगा कि आज कल लोग अपने घरों में पौधों को बेहद सुंदर तरीके से रखने लगे हैं, बल्कि लोग अपने घरों में छोटी-छोटी गैलेरी बनाने लगे हैं, जिसमें वह विभिन्न प्रकार के पौधों को न केवल रखते हैं बल्कि उनके पालन-पोषण पर भी पूरा ध्यान रखते हैं। तो आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताए गए रजनीगंधा पौधे से जुड़ी जानकारी ही देने जा रहे हैं। अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने घरों में रजनीगंधा का पौधा लगाते हैं, परंतु बहुत से ऐसे लोग होते हैं जिन्हें इस बारे में जानकारी नहीं होती कि इसे लगाने की सही दिशा कौन सी होती है। तो आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र में बताई गई रजनीगंधा नामक पौधे से जुड़े टिप्स- 
PunjabKesari Rajnigandha, Rajnigandha Flower, Vastu Tips About Rajnigandha Flower, Benefits of Placing Rajnigandha Flower, Rajnigandha, Flower In Home, Vastu Basic Facts, Vastu Shastra, Vastu Tips in Hindi, Basic Vastu Tips in Hindi, Dharm, Punjab Kesari
वास्तु शास्त्र के अनुसार रजनीगंधा के पौधे में अति सुगंधित पुष्प होते हैं, जिसे जिस स्थान पर रखा जाता है वह पूरा स्थान सुगन्धित हो जाता है। कहा जाता है यह पौधा न केवल घर की शोभा बढ़ाता हैं बल्कि ये घर को व वहां रहने वाले लोगों को धन-धान्य से भी भर देता है।तो वहीं वास्तु शास्त्र में ये भी बताया है कि यह पौधा घर में सकारात्मक उर्जा का प्रवाह करते हैं, बशर्ते इन्हें घर में लगाते समय दिशा का ध्यान जरूर रखना चाहिए। 

यहां जानें इस किस दिशा में रखना चाहिए- 
वास्तु शास्त्र में किए वर्णन के मुताबिक रजनीगंधा के पौधे को हमेशा घर की पूर्व या उत्तर की दिशा में ही लगाना चाहिए। कहा जाता अगर इस पौधे को सही स्थल पर रखा जाए तो यह घर व परिवार के लोगों के जीवन में सौभाग्य लाता है। इतना ही नहीं इसे लगाने से घर की सुख व समृद्धि में वृद्धि होती है। 

तो वहीं वास्तु विशेषज्ञ ये भी कहते हैं कि इसके प्रभाव से घर में बरकत बनी रहती है, धन लाभ का होता है। 
PunjabKesari Rajnigandha, Rajnigandha Flower, Vastu Tips About Rajnigandha Flower, Benefits of Placing Rajnigandha Flower, Rajnigandha, Flower In Home, Vastu Basic Facts, Vastu Shastra, Vastu Tips in Hindi, Basic Vastu Tips in Hindi, Dharm, Punjab Kesari
तो अगर आप अपने घर में रजनीगंधा पौधा रखना चाहते हैं या रखें हुए हैं तो सबसे पहले इसकी ही दिशा का चयन कर लें। 

कहा जाता है रजनीगंधा का पौधा घर में पूर्व या उत्तर दिशा में लगाने से घर के सदस्यों की तरक्की होती है, तथा रुके हुए समस्त कार्य बनने लगते हैं। इतना ही नहीं इससे इसकी बेहद सुदंर सुंगध से घर की शादीशुदा जनों के वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News