Vastu Tips: सीढ़ियां गलत दिशा में हैं तो ये वास्तु उपाय दूर करेंगे हर दोष
punjabkesari.in Saturday, Sep 20, 2025 - 02:27 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Vastu Tips: आज बात करेंगे सीढ़ियों की, जो हर घर में होती है। वास्तु के अनुसार घर की सीढ़ियां जहां एक तरफ हमें सफलता की सीढ़ियां चढ़ाती हैं, वहीं दूसरी तरफ ये ही सीढ़ियां हमें कंगाल भी बना जाती है। सीढ़ियों का सही दिशा या सही जगह न होना या फिर बात करें सीढ़ियों के नीचे कुछ ऐसी चीजों का होना, जिससे वास्तु अशुभ मानता है। ऐसा होने से घर में कई तरह के दोष उत्पन्न होते हैं, इससे घर में कलह और आर्थिक तंगी रहने लगती है। आज हम आपको बताएंगे वास्तु के अनुसार सीढ़ियों से जुड़ी खास बातें जो आपके काम आ सकती है। तो आईए जानते हैं-
सबसे पहले बात करते हैं जिन घरों में बाथरूम और किचन सीढ़ियों के नीचे होते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसा होना आपकी हानि का कारण बन सकता है। बता दें, किचन का सीढ़ियों के नीचे होने से घर से बरकत चली जाती है। माना जाता है, ऐसी रसोई में शुद्धता नहीं रहती। शास्त्रों के अनुसार मां लक्ष्मी का एक रूप अन्न भी माना जाता है और जिन घरों में अन्न सीढ़ियों के नीचे बनता वहां से मां लक्ष्मी रूठ जाती है और ऐसे घरों में कभी धन नहीं टिकता। तो वहीं बाथरूम का सीढ़ियों के नीचे होने से परिवार में कोई न कोई बीमार रहता है।
इसके अलावा आपने देखा होगा, ज्यादातर लोग अपनी सीढ़ियों को अलग लुक देने के लिए गोल-गोल सीढ़ियां बनवाते हैं लेकिन आपको बता दें ऐसा करने से आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ता है। वास्तु के अनुसार जिन घरों में लकड़ी की टूटी हुई सीढ़ी होती है, वहां नकारात्मता का प्रभाव होता है।
Which direction is appropriate for stairs सीढ़ियों के लिए कौन सी दिशा है उचित
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की सीढ़ी हमेशा वेस्ट या फिर साउथ दिशा में होनी चाहिए। ध्यान रखें घर में सीढ़ी कभी भी नार्थ-ईस्ट कोने में न बने, ऐसा करने से घरवालों को आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा घर की सीढ़ी हमेशा इवन नंबर यानि 2,4,6,8 या 10 की गिनती में होनी चाहिए। ऐसा करने से घर में हमेशा पॉजिटिव माहौल बना रहता है।
बता दें, घर की बेसमेंट के लिए हमेशा लकड़ी की सीढ़ी का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि लकड़ी के अलावा लोहे या फिर किसी अन्य धातु की सीढ़ी बेसमेंट में इस्तेमाल करने से घर में अधिकतर लोगों का ब्लड प्रेशर लेवल हाई रहता है।
अगर सीढ़ियां गलत दिशा में बनी हुई हैं और तोड़-फोड़ संभव नहीं है तो वास्तु शास्त्र में इसका भी उपाय बताया गया है। आप सीढ़ियों पर स्टोन पिरामिड की स्थापना कर सकते हैं। ये पिरामिड सीढ़ियों की वजह से उत्पन्न हो रहे वास्तु दोष को खत्म करेगा और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करेगा।