Vastu Tips: इन सजावटी चीजों से घर का वास्तु होगा संपूर्ण, जानिए क्या-क्या और कहां रखें

punjabkesari.in Sunday, Aug 03, 2025 - 07:52 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की सजावट का न केवल सौंदर्य से, बल्कि ऊर्जा से भी गहरा संबंध होता है। यदि कुछ खास वस्तुएं सही दिशा में और उचित स्थान पर रखी जाएं, तो ये घर में सकारात्मक ऊर्जा  बढ़ा सकती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि ला सकती हैं। यहां हम तीन ऐसी सजावटी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो वास्तु के अनुसार बेहद शुभ मानी जाती हैं। इनका स्थान और महत्व जानकर आप भी अपने घर का माहौल सकारात्मक बना सकते हैं।

PunjabKesari Vastu Tips

कांच का बाउल या क्रिस्टल बॉल 
क्रिस्टल बॉल या कांच का बाउल ऊर्जा के प्रवाह को नियंत्रित करता है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। यह घर में संतुलन और सौहार्द बनाए रखने में मदद करता है। फेंग शुई और वास्तु दोनों में इसे शुभ माना गया है। कांच का बाउल आप ड्राइंग रूम या लिविंग रूम में रखें, विशेष रूप से उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में। इसमें आप पानी भरकर कुछ ताजे फूल या ताजे नींबू डाल सकते हैं। इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। कुछ लोग इसमें सिक्के या रंग-बिरंगे कांच के पत्थर भी डालते हैं, जिससे सौंदर्य के साथ-साथ सौभाग्य भी आता है।

धातु का विंड चाइम 
विंड चाइम की आवाज घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालती है और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है। यह मानसिक शांति देने वाला एक सुंदर सजावटी टुकड़ा भी है। धातु से बना विंड चाइम घर के मुख्य द्वार पर या बालकनी में लगाएं। पश्चिम, उत्तर-पश्चिम या उत्तर दिशा में इसे टांगना वास्तु के अनुसार उत्तम होता है। विंड चाइम में 5, 6 या 8 रॉड्स वाले चाइम ज्यादा शुभ माने जाते हैं।

PunjabKesari Vastu Tips

लाफिंग बुद्धा
लाफिंग बुद्धा को समृद्धि, खुशी और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। यह तनाव को कम करता है और घर के सदस्यों के बीच सकारात्मकता बनाए रखता है। लाफिंग बुद्धा को मुख्य द्वार के सामने इस तरह रखें कि जैसे कोई व्यक्ति घर में प्रवेश करते ही सबसे पहले उसी को देखे। इसे आंखों के स्तर पर रखा जाना चाहिए, न बहुत ऊपर और न बहुत नीचे। उत्तर-पूर्व दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है लाफिंग बुद्धा रखने के लिए।

PunjabKesari Vastu Tips


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News