Vastu Tips: जीवन में बर्बादी से बचना है तो न लें दूसरों से ये चीजें, जानें वास्तु के महत्वपूर्ण नियम

punjabkesari.in Tuesday, Jul 22, 2025 - 07:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है जो जीवन को संतुलित, समृद्ध और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर बनाने में मदद करता है। इसमें न सिर्फ भवन निर्माण और दिशा ज्ञान का महत्व है बल्कि जीवनशैली से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें भी बताई गई हैं। वास्तु के अनुसार कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें किसी और से लेकर इस्तेमाल करना आपके जीवन में नकारात्मकता ला सकती हैं। यह आपकी तरक्की, सुख-शांति और आर्थिक स्थिति पर विपरीत असर डाल सकती हैं। आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार किन चीजों को दूसरों से लेकर कभी भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और ऐसा करने से क्या दुष्परिणाम हो सकते हैं।

PunjabKesari Vastu Tips

दूसरों के पुराने कपड़े
वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी और के पहने हुए पुराने कपड़े पहनना उचित नहीं माना जाता, चाहे वह आपके करीबी रिश्तेदार ही क्यों न हों। हर व्यक्ति की अपनी ऊर्जा होती है और कपड़ों में उस व्यक्ति की ऊर्जा का प्रभाव रह जाता है। यदि वो व्यक्ति नकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ था, या उसके जीवन में अशांति थी, तो वह ऊर्जा आपके जीवन को भी प्रभावित कर सकती है।

इस्तेमाल किया हुआ बिस्तर या गद्दा
बिस्तर यानी वह स्थान जहां व्यक्ति सबसे अधिक समय विश्राम में बिताता है। यदि आप किसी और का पुराना गद्दा या बिस्तर इस्तेमाल करते हैं तो आप अनजाने में उनकी नकारात्मक भावनाओं और मानसिक स्थिति को अपने जीवन में आकर्षित कर सकते हैं।

पुराना पर्स या बटुआ
पर्स केवल पैसे रखने की वस्तु नहीं होती, बल्कि यह व्यक्ति की आर्थिक ऊर्जा का प्रतीक होता है। यदि आप किसी और का पर्स इस्तेमाल करते हैं तो उसके साथ उसकी आर्थिक स्थिति की ऊर्जा भी आपके जीवन में प्रवेश करती है।

PunjabKesari Vastu Tips

किसी और की अंगूठी या आभूषण
धातु और रत्न ऊर्जा को बहुत तीव्रता से संचित करते हैं। किसी और का पहना हुआ आभूषण पहनना विशेष रूप से अशुभ माना गया है क्योंकि इसमें उस व्यक्ति की ऊर्जा और भावनाओं का प्रभाव होता है।

किसी और की घड़ी
घड़ी केवल समय दिखाने का उपकरण नहीं है, यह उस व्यक्ति के समय और भाग्य से भी जुड़ी होती है। अगर आप किसी और की घड़ी पहनते हैं, तो आप उसकी किस्मत और जीवन के चक्र को अनजाने में अपने जीवन में ला सकते हैं।
PunjabKesari Vastu Tips


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News