पर्यटकों के दीदार के लिए खुली फूलों की घाटी

punjabkesari.in Thursday, Jun 02, 2022 - 11:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
गोपेश्वर:
चमोली जिले में स्थित फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। बुधवार को सुबह 8 बजे नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के उप वन संरक्षक नंदा बल्लभ शर्मा ने यात्रा मार्ग के घांघरिया पड़ाव से इस वर्ष के पहले दल में 59 पर्यटकों को हरी झंडी दिखाकर घाटी के लिए रवाना किया। 2 वर्षों बाद सामान्य परिस्थितियों में शुरू हुई फूलों की घाटी यात्रा से पार्क प्रशासन के साथ ही पर्यटकों और सैलानियों में भी खास उत्साह बना हुआ है।

फूलों की घाटी चमोली जिले में समुद्र तल से 13,000 फुट की ऊंचाई पर हिमालयी फूल की 500 से अधिक प्रजातियों की समृद्ध प्राकृतिक संपदा से लबरेज है। क्षेत्र के संरक्षण के लिए 6 नवम्बर 1982 में सरकार ने घाटी के साथ ही आसपास के क्षेत्र को राष्ट्रीय पार्क घोषित किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News