घर में सुख-समृद्धि के लिए चुनें टीवी पैनल का सही रंग और दिशा

punjabkesari.in Saturday, Nov 08, 2025 - 02:48 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

TV Panel Color Vastu Tips: टीवी आज केवल मनोरंजन का साधन नहीं रहा, बल्कि यह हमारे घर की सजावट और वातावरण का भी अहम हिस्सा बन गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, टीवी का सही रंग और सही दिशा में रखना न सिर्फ देखने के अनुभव को बेहतर बनाता है, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा और सामंजस्य भी बनाए रखता है। गलत दिशा या रंग का चयन घर की ऊर्जा को असंतुलित कर सकता है और परिवार में तनाव या अशांति ला सकता है। इसलिए, यह जानना जरूरी है कि आपका टीवी पैनल किस रंग का होना चाहिए और उसे घर में किस दिशा में रखना सबसे लाभकारी रहेगा।

PunjabKesari TV Panel Color Vastu Tips

सकारात्मक ऊर्जा के लिए सही दिशा जरूरी
टीवी को घर में सही दिशा में रखना बहुत महत्वपूर्ण है। दक्षिण और पश्चिम दिशा में टीवी रखना वास्तु के अनुसार, सही माना जाता है। इससे घर में ऊर्जा का संतुलन बना रहता है और परिवार में शांति बनी रहती है।

टीवी पैनल के लिए कौन से रंगों का चयन करें 
सफेद या हल्का रंग 
यदि आपका टीवी पैनल सफेद या हल्के रंग का है, तो यह हर प्रकार के घर और दीवार के रंग के साथ आसानी से मेल खा जाता है। हल्का रंग मानसिक रूप से भी हल्कापन और सकारात्मकता लाता है।

PunjabKesari TV Panel Color Vastu Tips

काला या डार्क रंग 
काला रंग का टीवी पैनल देखने में स्टाइलिश लगता है और स्क्रीन पर दिखाई देने वाली इमेज को और स्पष्ट बनाता है। यह रंग ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है और घर को आधुनिक लुक देता है।

सुनहरा या ब्राउन 
अगर आप घर में समृद्धि और गर्माहट का माहौल चाहते हैं, तो सुनहरे या ब्राउन रंग का टीवी पैनल अच्छा विकल्प है। यह रंग घर में लक्ज़री और आरामदायक माहौल लाता है।

रंग और दिशा का संतुलन
टीवी के रंग का चयन करते समय यह भी ध्यान रखें कि यह कमरे की दीवार और फर्नीचर के रंग के साथ संतुलित लगे। रंगों का सामंजस्य आपके घर में सुख और शांति बनाए रखता है।

PunjabKesari TV Panel Color Vastu Tips


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News