Tula Rashi: कब आएंगे तुला राशि के अच्छे दिन ? जानें पूरा विश्लेषण

punjabkesari.in Saturday, May 20, 2023 - 08:10 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Tula Rashi: आज बात करेंगे तुला राशि के बारे में। चंद्रमा तुला राशि की कुंडली में दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। तुला राशि में 9 नक्षत्र हैं। जो चित्रा नक्षत्र है उसके दो चरण तुला राशि में आते हैं। स्वाति नक्षत्र के चार चरण तुला राशि में आते हैं। विशाखा नक्षत्र जो गुरु का नक्षत्र है। स्वाति नक्षत्र राहु का नक्षत्र है। राहु आपको ओवरथिंकिंग देता है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

शनि पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। पंचम का गोचर वैसे शनि का बढ़िया नहीं होता। राहु थे अष्टम स्थान में ये गोचर भी अशुभ है। इसी बीच केतु दूसरे भाव में आ गए। सितंबर 2020 में तुला राशि वालों को ज्यादा परेशानी थी। केतु ने पिछले साल गोचर शुरू कर दिया।

2023 में राहु जब शुभ गोचर में आ जाएगा तब से ही चीजें सही होनी शुरू होंगी। पाप प्रभाव पूरा केंद्र में है, उससे मुक्ति नहीं मिलेगी। चंद्रमा पाप कर्तरी योग में आ जाएगा। सूर्य 15 दिसंबर को राशि बदलेंगे। 27 दिसंबर मंगल राशि बदलेंगे। ये दोनों पाप प्रभाव वाले ग्रह शुभ गोचर में आ जाएंगे। गुरु ग्यारहवें भाव को देखेंगे। जब इस भाव का स्वामी शुभ गोचर में चला जाएगा तो निश्चित तौर पर आय में वृद्धि होगी। अगले साल में तुला राशि वालों को शुभ फल मिलेंगे। गुरु की दृष्टि हेमशा पॉजिटिव होती है। आय में वृद्धि होगी, पराक्रम बढ़ेगा।

तुला राशि वालों का जो बुरा समय चल रहा था या है वो 27 दिसंबर के बाद खत्म होता हुआ दिखाई देगा। अभी समय बहुत ज्यादा अच्छा नहीं है। यदि महादशा या अंतर्दशा चल रही है तो गोचर के शुभ फल मिलेंगे।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728 

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News