अपनी ही राशि में उदय होकर बुध का बजेगा डंका, इन राशियों का होगा भाग्योदय

punjabkesari.in Friday, Jun 28, 2024 - 08:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

बुध ग्रह आज 27 जून को सुबह 4:22 पर अपनी ही मिथुन राशि में उदय हो रहे हैं। जब बुध उदय हो जाएंगे तो और भी पावरफुल हो जाएंगे। मिथुन राशि में बुध, शुक्र और सूर्य एक साथ अपना प्रभाव दिखाएंगे। बुद्ध की सूर्य के साथ भी मित्रता है और शुक्र के साथ भी मित्रता है। बुद्ध अपनी ही मिथुन राशि में इन दोनों ग्रहों के साथ बैठकर कई राशियों का भाग्य उदय करेंगे। बुध आदित्य राजयोग भी बनेगा और लक्ष्मी नारायण योग भी बनेगा। यह दोनों राजयोग भी बुद्ध के उदय होते ही अपना पूरा रंग दिखाएंगे।

PunjabKesari Tula July 2024 predictions
जून महीने की शुरुआत में ही बुध अस्त हो गए थे और इससे उनके शुभ फलों में कमी आ गई थी लेकिन अब अपनी मिथुन राशि में गोचर करते हुए बुद्ध उदय होंगे तो अब बुध ग्रह का जलवा देखने को मिलेगा। 27 जून से उदय होकर बुध ग्रह कई राशियों पर अपनी कृपा बरसाने वाले हैं। किन राशियों की लव लाइफ बेहतर होगी। किन राशियों का कैरियर चमकेगा, किन राशियों की विदेश जाने की इच्छा पूरी होगी और किन राशि वालों का नौकरी का इंतजार खत्म होगा।

ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को नवग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। इन्हें बुद्धि, विवेक, वाणी, व्यापार, कम्युनिकेशन एवं अर्थव्यवस्था का कारक माना जाता है। इन्हें व्यक्ति की तर्क शक्ति और सेंस ऑफ ह्यूमर का कारक भी माना जाता है। बुध से प्रभावित लोग मानसिक रुप से बहुत फर्टाइल यानी तेज दिमाग वाले होते हैं। इनके पास गजब की तर्क शक्ति होती है। ऐसे लोगों की कम्युनिकेशन स्किल बहुत गजब की होती है और अपनी वाणी से, अपनी तर्क शक्ति से, अपने विचारों से यह दूसरों को प्रभावित करने में कामयाब रहते हैं। जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत स्थिति में होते हैं, वह अच्छे अध्यापक होते हैं। अच्छे वक्ता होते हैं।अच्छे वकील होते हैं। अच्छे जज होते हैं और अच्छे बिजनेसमैन भी होते हैं क्योंकि बुद्ध को बिजनेस का कारक भी माना जाता है।

PunjabKesari Tula July 2024 predictions
27 जून को जब बुध ग्रह उदय हो जाएंगे तो कुछ राशियों का भाग्य उदय भी करेंगे और ऐसी ही भाग्यशाली राशियों के बारे में आपको बताते हैं-
पहली राशि वृषभ राशि है। वृषभ राशि (Taurus) वालों के लिए बुद्ध का उदय होना बहुत शानदार रहने वाला है। आपकी कई अटके हुए काम बनते चले जाएंगे। नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। प्रमोशन के योग बनेंगे। कामयाबी आपके कदम चूमेगी। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। विदेश जाने की इच्छा पूरी होगी। नए काम में सफलता प्राप्त होगी। पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिलेगा और प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में खास तौर पर लाभ होगा।

दूसरी भाग्यशाली राशि मिथुन राशि है। बुध ग्रह मिथुन राशि (Gemini) में ही उदय हो रहे हैं और मिथुन राशि बुध की अपनी राशि है इसलिए मिथुन राशि वालों को खास तौर पर सफलताएं देने वाले हैं। मिथुन राशि वालों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। बुद्धि का इस्तेमाल करके धन कमाने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। नए लोगों से दोस्ती होगी, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। जीवन में खुशियां आएंगी। इन्वेस्टमेंट से लाभ होगा। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। नया घर या नया वाहन खरीद सकते हैं। इनकम के साधन बढ़ते चले जाएंगे।

तीसरी भाग्यशाली राशि सिंह राशि है। सिंह राशि (leo) वालों के लिए बुध का उदय होना बहुत शानदार रहने वाला है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए ये समय काफी अच्छा है। पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा और परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता पाएंगे। आपका रूझान धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा। आपके कॉन्फिडेंस लेवल में वृद्धि होगी। बिजनेस में अच्छा मुनाफा होगा और आपकी कम्युनिकेशन स्किल और निखर कर सामने आएगी।

PunjabKesari Tula July 2024 predictions
चौथी भाग्यशाली राशि तुला राशि है। तुला राशि (Libra) वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा और जीवन में सुख-शांति आएगी। आप घर बदलने या फिर नए घर का निर्माण करने की सोच रहे हैं तो इस दिशा में आप आगे बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में इजाफा होगा और आपका रुतबा भी बढ़ेगा। आपका प्रोफेशनल करियर तेजी से आगे बढ़ेगा। शेयर मार्केट से भी आपको लाभ होगा और आप धन की बचत करने में भी कामयाब रहेंगे।

पांचवी भाग्यशाली राशि वृश्चिक राशि है। वृश्चिक राशि (Scorpio) वाले अपने लक्ष्य की तरफ अपना फोकस करेंगे और कामयाबी भी हासिल करेंगे। टेलीकम्यूनिकेशन, मार्केटिंग और पब्लिक रिलेशन से जुड़े लोगों के लिए ये समय काफी लाभदायक साबित होगा।पारिवारिक जीवन भी बढ़िया रहेगा। विदेश से कोई अच्छी खबर मिलेगी और बिजनेस में मुनाफा होगा। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी भी आपको मिल सकती है।

छठी भाग्यशाली राशि कुंभ राशि है। कुंभ राशि (Aquarius) के छात्र जो लंबे वक्त से उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाकर पढ़ाई करने की योजना बना रहे थे उन्हें इस दिशा में सफलता प्राप्त होगी। आपको आध्यात्मिक कार्यों की तरफ विशेष रूप से आकर्षित करेगी। आप अपने जीवनसाथी, पार्टनर या फिर करीबी दोस्त के साथ किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप इस समय अपनी कोई प्रॉपर्टी बेचने या रेंट पर देने की सोच रहे हैं तो इस समय आपको काफी लाभ मिल सकता है।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari Tula July 2024 predictions


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News