Shani Pradosh Vrat : शनि प्रदोष पर इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, धन और सफलता के बनेंगे योग

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2026 - 01:01 PM (IST)

Shani Pradosh Vrat : सनातन धर्म में प्रदोष व्रत को देवों के देव महादेव की पूजा और कृपा प्राप्त करने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। शनिवार के दिन पड़ने के कारण इसे शनि प्रदोष या शनि त्रयोदशी कहा जाता है। शनि प्रदोष का व्रत 27 जून, 2026 शनिवार के दिन रखा जाएगा। प्रदोष व्रत हर माह कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को यानी महीने में दो बार रखा जाता है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन और पूरे विधि-विधान के साथ शिव जी की पूजा करने से साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव से राहत मिलती है और शुभ फलों की प्राप्त होती है। साथ ही घर-परिवार में खुशहाली और सुख-शांति बनी रहती है। इस शनि प्रदोष व्रत पर कई राशियों की किस्मत के ताले खुलने वाले हैं। तो आइए जानते हैं कि किन-किन राशियों के लिए शनि प्रदोष शुभ रहने वाला है। 

Shani Pradosh Vrat

मेष राशि 
शनि प्रदोष व्रत मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। प्रॉपर्टी को लेकर चल रहा भाईयों के साथ विवाद खत्म हो सकता है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। मन को शांत करने के लिए दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनाएंगे। 

Shani Pradosh Vrat

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए शनि प्रदोष व्रत खास रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य को नौकरी के लिए शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। भाई-बहन के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। 

तुला राशि 
शनि प्रदोष व्रत तुला राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों कोकोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। ऑफिस में सभी सहकर्मियों और बॉस से किसी काम को पूरा करने के लिए मदद मिल सकती है। इस राशि छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। 

Shani Pradosh Vrat

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News