Daily horoscope : आज इन राशियों की लाइफ में होगी खुशियों की मीठी दस्तक
punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 10:22 AM (IST)
मेष : व्हीकल्स की सेल-परचेज तथा उन्हें डैकोरेट करने का काम करने वालों को अपनी कामकाजी भागदौड़ की अच्छी रिटर्न मिलेगी।
वृष: किसी भी सरकारी काम के लिए अनमने मन के साथ यत्न न करें, क्योंकि आपकी किसी भी कोशिश के सिरे चढ़ने की आशा न होगी।
मिथुन: चूंकि सोच-विचार में नैगेटिविटी प्रभावी रहेगी, इसलिए ध्यान रखें कि आप से कोई गलत बात न हो जाए, एहतियात बरतें।
कर्क : सेहत के प्रति अटैन्टिव रहने की जरूरत, मर्यादित खान-पान करना सही रहेगा, मन भी उदास-परेशान रहेगा।
सिंह : व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, कोशिशों-इरादों में कामयाबी मिलेगी, मगर फैमिली फ्रंट पर कुछ नाराजगी रहने का डर।
कन्या : दुश्मनों की शरारतों-हरकतों पर नजर रखनी जरूरी, क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचाने के लिए तुले हुए नजर आएंगे।
तुला: संतान शायद पूरी तरह से सहयोग न करेगी, इसलिए उसे समझदारी के साथ टैकल करना सही रहेगा।
वृश्चिक: तैयारी के बगैर कोर्ट-कचहरी के साथ जुड़े किसी काम को हाथ में न लें, वर्ना मनमर्जी का नतीजा न मिलेगा।
धनु : बड़े लोगों के साथ मेलजोल सहयोग फ्रूटफुल रहेगा, किंतु हल्की नेचर सोच वाले लोग आपको परेशान कर सकते हैं।
मकर: कारोबारी कामों के लिए सितारा अच्छा, किंतु कारोबारी कामों कोशिशों को बेध्यानी से नहीं करना चाहिए।
कुंभ: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, मगर बेकार कामों की तरफ भटकते अपने मन पर जब्त रखें।
मीन : सितारा उलझनों, झमेलों, पंगों वाला है इसलिए जो भी यत्न करें, पूरे जोर तथा हिम्मत के साथ करें।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari