Daily horoscope: आज बन रहे हैं शुभ संयोग, इन राशियों को मिल सकता है धन और सम्मान
punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2026 - 07:43 AM (IST)
मेष : मजबूत सितारा हर मोर्चे पर आपके कदम को बढ़त की तरफ रखेगा, शुभ कामों की तरफ ध्यान, इरादों में कामयाबी मिलेगी।
वृष: सितारा सेहत के लिए ढीला, इसलिए मर्यादित खान-पान करना ठीक रहेगा, मगर आम हालात पहले जैसे बने रहेंगे।
मिथुन: व्यापार तथा कामकाज की दशा संतोषजनक, सफलता साथ देगी, फैमिली फ्रंट पर तालमेल, सौहार्द तथा मधुरता बनी रहेगी।
कर्क : शत्रु उभरकर आपकी टांग खेंचने में व्यस्त रहेंगे, इसलिए उनसे निकटता रखनी किसी समय महंगी पड़ सकती है।
सिंह : संतान साथ देगी, सपोर्ट करेगी और आपकी किसी समस्या को सुलझाने में काफी इंस्ट्रूमैंटल हो सकती है।
कन्या : कोर्ट-कचहरी के कामों को हाथ में लेने के लिए समय बलवान, बड़े लोग सॉफ्ट, हमदर्दाना तथा सपोर्टिव रुख रखेंगे।
तुला: किसी बड़े व्यक्ति की मदद, सहयोग लेने के लिए यदि आप उसे अपरोच करेंगे तो वह आपकी बात ध्यान के साथ सुनेगा।
वृश्चिक: टीचिंग, कोचिंग, स्टैशनरी, फोटो-वीडियोग्राफी, प्रकाशन, टूरिज्म, कंसल्टैंसी का काम करने वालों को लाभ मिलेगा।
धनु : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, यत्नों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, मन सैर-सफर के लिए राजी रहेगा।
मकर: सितारा उलझनों-झमेलों को जागृत रखने तथा आपकी मुश्किलों परेशानियों को बढ़ाने वाला, सावधानी रखें।
कुंभ: सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने तथा आपके किसी उलझे रुके कारोबारी काम को संवारने वाला।
मीन : राजकीय कामों में कदम बढ़त की तरफ रखने तथा मान-सम्मान देने वाला, मगर अपने क्रोध पर जब्त रखें।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari