Daily Horoscope: आज इन राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के द्वार
punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 10:20 AM (IST)
मेष : राज दरबार में जाने पर आपके पक्ष की बेहतर सुनवाई होगी, बड़े लोग आपकी बात धीरज तथा ध्यान के साथ सुनेंगे।
वृष: किसी धार्मिक प्रोग्राम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने, कथा-वार्ता, भजन-कीर्तन सुनने में रूचि, इरादों में कामयाबी मिलेगी।
मिथुन: सितारा सेहत के लिए कमजोर, नाप तोल कर खान-पान करना सही रहेगा, किसी की जिम्मेदारी में फंसने से भी बचना ठीक रहेगा।
कर्क : व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, यत्नों-प्रोग्रामों में भी कामयाबी मिलेगी, फैमिली फ्रंट पर तालमेल सहयोग बना रहेगा।
सिंह : दुश्मनों को कमजोर समझने की भूल कदापि न करें क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचाने का कोई मौका हाथ से न जाने देंगे।
कन्या : संतान के सपोर्टिव रुख पर भरोसा करना ठीक रहेगा, इरादों में मजबूती, मान-सम्मान की प्राप्ति।
तुला: कोर्ट कचहरी के साथ जुड़े किसी काम को हाथ में लेने के लिए समय बेहतर, मान-यश की प्राप्ति, शत्रु कमजोर रहेंगे।
वृश्चिक: मित्रों के साथ मेल मिलाप फ्रूटफुल रहेगा, कामकाजी कामों की दशा बेहतर, मगर कोई भी सरकारी यत्न अनमने मन से न करें।
धनु : लोहा, लोहा मशीनरी, लोहा के कलपुर्जों, सरिया, स्टील फर्नीचर का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा।
मकर: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, मगर पानी तथा अत्याधिक शीत वस्तुओं को परहेज के साथ इस्तेमाल करें।
कुंभ: सितारा नुकसान वाला, न तो कारोबारी टूर करें और न ही किसी के नीचे अपनी कोई पेमैंट फंसने दें।
मीन : सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने तथा अर्थ दशा कंफर्टेबल रखने वाला, कामकाजी प्लानिंग फ्रूटफुल रहेगी, सफर भी ठीक रहेगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari