त्रिकुटा पर्वत की परिक्रमा के लिए रवाना हुआ साधु-संतों व श्रद्धालुओं का जत्था
punjabkesari.in Monday, Oct 12, 2026 - 09:14 AM (IST)
Trikuta Hills Parikrama News : शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को धर्मनगरी कटड़ा में त्रिकुटा पर्वत की परिक्रमा को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। मां वैष्णो देवी के जयकारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच साधु-संतों, श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों का जत्था परिक्रमा के लिए रवाना हुआ।
मां भगवती के चरणों में शीश नवाने के उपरांत शुरू हुई इस धार्मिक यात्रा का नेतृत्व दिल्ली से पहुंचे स्वामी विज्ञानानंद महाराज ने किया। सनातन धर्म सभा कटड़ा एवं रियासी की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित इस परिक्रमा में बड़ी संख्या में साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
