Vaishno Devi 2nd day of Navratri: अब तक 95.7 हजार श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी भवन पर किया नमन
punjabkesari.in Tuesday, Oct 13, 2026 - 11:04 AM (IST)
कटड़ा (अमित): शारदीय नवरात्रों के दौरान मां वैष्णो देवी के दरबार में आए श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है। इसी का नतीजा है कि पहले दो नवरात्रों के दौरान अब तक 95735 के करीब लोगों ने मां वैष्णो देवी के दरबार में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया है। श्रद्धालु मां भगवती के जयकारे लगाते हुए यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं। वहीं सोमवार को मौसम साफ रहने के चलते हैलीकॉप्टर सेवा, बैटरी कार सेवा संपूर्ण रूप से संचारू रहीं, जिनका पहले से बुकिंग करवा कर आए श्रद्धालुओं ने काफी लुत्फ उठाया।
पंजीकरण कक्ष से मिले आंकड़ों के अनुसार रविवार को 47,346 श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी भवन पर नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया था तो वहीं सोमवार सुबह से ही यात्रा पंजीकरण कक्ष के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। देर शाम 6.45 बजे तक 48,200 श्रद्धालु आर. आई.एफ.आई.डी. कार्ड लेकर वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ते नजर आए, जिसके बाद एहतियातन यात्रा पंजीकरण कक्ष को बंद कर दिया गया।
