माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क घोड़ा/ बैटरी कार सेवा उपलब्ध
punjabkesari.in Monday, Oct 12, 2026 - 10:07 AM (IST)
Mata Vaishno Devi Shrine Board Facilities 2026 : हर बार की तरह इस बार भी नवरात्रों के दौरान दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। बोर्ड प्रशासन द्वारा दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए कटड़ा से अर्धक्वांरी के लिए नि:शुल्क घोड़ा, अर्धक्वांरी से वैष्णो देवी भवन तक नि:शुल्क बैटरी कार सुविधा सहित विशेष दर्शनों का भी इंतजाम किया गया है, ताकि दिव्यांग श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। श्राइन बोर्ड प्रशासन द्वारा इस हेतु विशेष टीमों का गठन भी किया गया है, जो दिव्यांग श्रद्धालुओं की मदद के लिए बाणगंगा से लेकर वैष्णो देवी भवन तक लगातार कार्य कर रही हैं।
शतचंडी महायज्ञ का भी हो रहा आयोजन
हर वर्ष की तरह इस बार भी देश की खुशहाली की कामना के लिए वैष्णो देवी भवन पर शतचंडी महायज्ञ का आयोजन श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा किया जा रहा है। इसमें विद्वानों द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ आहुतियां डालते हुए देश की खुशहाली की कामना की जा रही है। रविवार को शतचंडी महायज्ञ की शुरुआत के दौरान सी.ई.ओ. बोर्ड विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
