Mata Vaishno Devi Yatra: अटका आरती में प्रसिद्ध गायन प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं को कर रहीं आकर्षित
punjabkesari.in Tuesday, Oct 13, 2026 - 09:52 AM (IST)
कटड़ा (अमित): शारदीय नवरात्रों के दौरान वैष्णो देवी भवन पर आयोजित हो रही सुबह-शाम की अटका आरती में प्रसिद्ध गायन प्रस्तुतियां भक्तों को काफी पसंद आ रही हैं।
इन प्रस्तुतियां में सोमवार की सुबह प्रसिद्ध गायक सुधीर व्यास और शाम में मन्नत नूर द्वारा अपनी विशेष प्रस्तुति देते हुए अटका स्थल पर बैठे भक्तों को झूमन में मजबूर कर दिया। वहीं इससे पहले रविवार की शाम प्रसिद्ध गायक कलाकार नवदीप बडाली द्वारा अपनी विशेष प्रस्तुति दी गई। वहीं नवरात्रों के उपलक्ष्य पर जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल ढुल्लू ने अपनी धर्मपत्नी के साथ वैष्णो देवी भवन पर नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान उन्होंने वैष्णो देवी भवन पर जारी शत चंडी महायज्ञ में भाग लेकर इस महायज्ञ में आहुतियां डालते हुए देश की खुशहाली की कामना की।
