आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Thursday, May 09, 2024 - 10:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 9 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक शारीरिक बनावट से काफी सुडौल और बलि होते हैं। इन लोगों का शारीरिक गठन अच्छा होता है। मूलांक 9 वाले जातकों को हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है परंतु यह गुस्सा चिरस्थायी नहीं होता। ये लोग पिछली बातों को भूलकर आगे बढ़ना पसंद करते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों के मित्र अधिक संख्या में होते हैं। मूलांक 9 वाले जातक किसी भी प्रकार की परिस्थिति से घबराते नहीं हैं। ये लोग निडर और साहसी होते हैं। हर प्रकार के खतरे को लेने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग जल्दी से दूसरों से मदद लेना अच्छा नहीं समझते परंतु स्वयं दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इन लोगों के मन में दूसरों के प्रति दया भावना होती है। मूलांक 9 वाले जातकों को समाज सेवा के कार्य करते हुए भी देखा गया है। ये लोग स्वयं या फिर किसी समाज सेवा संगठन के साथ जुड़कर समाज कल्याण कार्यों में भागीदार बनते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। इन लोगों को एक साथ एक से अधिक विषय में रुचि लेते हुए देखा गया है। मूलांक 9 वाले जातक पढ़ाई के साथ- साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

PunjabKesari  Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इस साल बेकार के प्रलोभनों से दूर रहें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस वर्ष विदेश यात्राओं के योग भी बनते हैं। मई के महीने में खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। जून के महीने का समय अच्छा रहेगा लेकिन सफलता की सीढ़ियां जल्दी चढ़ने के लिए कोई अनैतिक रास्ता अपनाने से नुकसान हो सकता है। जुलाई के महीने का समय आर्थिक स्थिति के नजरिए से अच्छा रहेगा। किसी को उधार दी हुई धनराशि भी वापिस मिल सकती है। दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। अगस्त के महीने में विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। बच्चों का मन विदेशी शिक्षा प्राप्त करने की तरफ भी आकर्षित हो सकता है। अक्टूबर के महीने में कामकाज में परिवर्तन की संभावनाएं बनती हैं। नवंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। दिसंबर के महीने में वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। पैरों के दर्द की परेशानी समस्या का कारण बन सकती है।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में सोशल मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए समय थोड़ा संघर्ष भरा रहेगा। फरवरी के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। मार्च के महीने में समय काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरी में स्थानांतरण भी संभव है। अप्रैल के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी।

PunjabKesari  Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। कोई अनैतिक काम करने से बचें। सरस्वती मां की आराधना करें और उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। परनिंदा से परहेज करें। केसर का तिलक लगाएं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari  Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News