आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Sunday, Mar 17, 2024 - 07:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ  

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत- बहुत  शुभकामनाएं। 17 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है जिन के स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक देखने में गंभीर और रूखे स्वभाव के प्रतीत होते हैं। ये लोग कम बोलना पसंद करते हैं और थोड़े अंतर्मुखी स्वभाव के होते हैं। इन सब बातों के चलते दूसरे व्यक्ति मूलांक 8 वालों के बारे में गलत धारणा बना लेते हैं। जैसे लोग इन्हें क्रोधी, घमंडी और मतलबी समझने लगते हैं। हालांकि  मूलांक 8 वाले जातक वास्तव में ऐसे नहीं होते। ये लोग दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनके दोस्त कम होते हैं, परंतु जिनके साथ दोस्ती होती है काफी गहरी होती है। मूलांक 8 वाले जातकों के विचारों में समय के हिसाब से अधिक परिपक्वता देखने को मिलती है। इन लोगों को अपने जीवन के लक्ष्य प्राप्त करने में काफी संघर्ष करना पड़ता है। जिसके कारण ये लोग जिंदगी के हर अच्छे और बुरे पहलू को गहराई से समझने लगते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों को अक्सर अपने लक्ष्यों की प्राप्ति देरी से होती है। परंतु इन सभी परिस्थितियों में ये लोग अपना धैर्य कभी नहीं खोते। मूलांक 8 वाले जातक धैर्यवान, समझदार और ईमानदार होते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए थोड़ा उतार चढ़ाव भरा रहेगा। इस वर्ष छोटे बहन-भाइयों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। उतावलेपन में आकर कोई ऐसा काम न करें जिसके कारण बाद में नुकसान उठाना पड़े। मार्च के महीने का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। मेहनत करके अच्छे परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। अप्रैल के महीने में भी किसी रुके हुए काम को गति मिलेगी। मई के महीने में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच समझकर करें। जून के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। वाहन खरीदने के भी योग बनते हैं। जुलाई के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। मन थोड़ा परेशान रहेगा। अगस्त के महीने में कार्य की गति धीमी रहेगी। परंतु सफलता मिलने के योग बनते हैं। सितंबर के महीने में पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। दोस्तों के साथ अनबन हो सकती है। अक्टूबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए काम को शुरू करना चाहेंगे। नई जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेंगे। नवंबर के महीने में नकदी धन खर्च होगा। दिसंबर के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में सरकारी काम बन सकते हैं। फरवरी के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय - इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनि चालीसा का पाठ करें। मंगलवार का उपवास करें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में ना रखें। छोटे बहन भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। नियमित रूप से व्यायाम करते रहें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News