आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Wednesday, Jul 26, 2023 - 09:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 26 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है। जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक चुपचाप रहना पसंद करते हैं। दूसरे लोगों को देखने पर इनका स्वभाव थोड़ा गंभीर प्रतीत होता है। ये लोग अंतर्मुखी होते हैं। अपनी ही दुनिया में गुम रहना इन्हें पसंद होता है। बहुत बार इनके इस व्यवहार के कारण लोग इन्हें मतलबी और घमंडी समझ लेते हैं, जो कि एक गलत अवधारणा को जन्म देता है। मूलांक 8 वाले जातक मित्र कम संख्या में बनाते हैं, परंतु अपने मित्रों का साथ हर परिस्थिति में देने के लिए तैयार रहते हैं। अपने जीवन अनुभवों से मूलांक 8 वाले जातक दूसरों को अच्छी सलाह देते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों को अपने जीवन में बहुत से संघर्षों का सामना करना पड़ता है, चाहे वह पढ़ाई का क्षेत्र हो या फिर नौकरी प्राप्ति का। इन्हें अपने जीवन के लक्ष्य प्राप्ति में काफी विलंब होता है, परंतु लगातार प्रयासों के कारण अंत में सफलता प्राप्त करते हैं। मूलांक 8 वाले जातक थोड़े आलसी होते हैं। हर काम को धीरे धीरे करते हैं। इन लोगों की प्रवृत्ति और स्वभाव नीरस होता है। मूलांक 8 वाले जातकों की शिक्षा प्रायः सामान्य रहती है। इन लोगों को लोहा, इस्पात, पेट्रोलियम, केमिकल्स इत्यादि क्षेत्रों में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए बहुत सी अकस्मात घटनाएं लेकर आएगा। इस साल रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। विदेशी कामों से लाभ होगा परंतु कोई अनैतिक कार्य करने की कोशिश न करें अन्यथा परिस्थितियां विपरीत हो सकती हैं। जुलाई के महीने के शेष दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में या भावनाओं में आकर न लें। अगस्त के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने काम को आगे बढ़ाने का विचार करेंगे। आपके अनुभवों में इजाफा होगा। सितंबर के महीने में अपने काम में विदेशी आयाम शामिल करने की कोशिश करेंगे। बच्चे विदेशी भाषा को सीखने का मन बना सकते हैं। अक्टूबर और नवंबर के महीने का समय निजी जीवन के नजरिए से ज्यादा सक्रिय रहेगा। अक्टूबर के महीने में अनचाही जरूरतों पर खर्चा करना पड़ेगा। नवंबर के महीने में दांपत्य जीवन के सुख में वृद्धि होगी। दिसंबर के महीने का समय यात्राओं के योग लेकर आया है। संतान पक्ष के साथ रिश्तों को मधुर बनाकर रखें।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय व्यापार के नजरिए से अहम रहेगा। फरवरी के महीने में वाहन खरीदने के योग बनते हैं। मार्च के महीने में मां की सेहत का ख्याल रखें। अप्रैल के महीने में समय आपके लिए अच्छा है। अपने आलस्य को त्याग कर मेहनत करें, उचित परिणाम प्राप्त होंगे। अगस्त के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें और बेकार के लड़ाई झगड़े से दूर रहें। जून के महीने का समय किसी नए काम की शुरुआत का संदेश लेकर आएगा। निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनि चालीसा का पाठ करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। घर में कोई खराब वाद्य यंत्र न रखें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Today's Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News