आज का राशिफल 18 फरवरी, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Tuesday, Feb 17, 2026 - 10:03 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। व्यावसायिक स्थल पर आज अधिकांश कार्य समय पर और व्यवस्थित रूप से पूरे होते जाएंगे, जिससे कामकाज में संतोष और स्थिरता बनी रहेगी। घर के बड़ों का आपको साथ मिलेगा। पिता के ख़राब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार होगा।
उपाय- रविवार या प्रतिदिन गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा और अधिकारियों के साथ संबंध मधुर व सहयोगपूर्ण बने रहेंगे, जिससे कार्यस्थल का वातावरण सकारात्मक रहेगा। व्यापार के लिए आज छोटी यात्रा करनी पड़ेगी।
उपाय- पानी से भरा एक कुम्भ मंदिर में स्थापित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आप किसी के साथ नई साझेदारी की योजना बना रहे हैं, तो यह सहयोग आपके लिए फायदेमंद और प्रगति देने वाला सिद्ध हो सकता है, बशर्ते सभी शर्तों को समझदारी से तय किया जाए। आर्थिक स्थिति पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा बेहतर होगी।
उपाय- मंदिर में हलवे का प्रसाद बांटें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने प्रदर्शन या कार्य की गति से पूरी तरह संतुष्ट महसूस नहीं करेंगे, जिससे मन में हल्की निराशा या असंतोष रह सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा हालांकि बच्चों को खांसी, जुकाम या हल्की-फुल्की मौसमी दिक्कतें थोड़ी असुविधा दे सकती हैं।
उपाय- सफ़ेद चन्दन का तिलक लगायें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र पर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मतभेद या विचारों में टकराव की स्थिति बन सकती है, इसलिए संयम, स्पष्ट संवाद और समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है, इस से परिस्थितियां आपके संतुलन में बनी रहेगी।
उपाय- गुड़ चने का प्रसाद बांटें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज परिवार के साथ मनोरंजन स्थान में घूमने फिरने या शॉपिंग जैसी गतिविधियों में समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा, जिससे सदस्यों के बीच आपसी जुड़ाव और अपनापन बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में भी मधुरता बढ़ेगी।
उपाय- उबले आलू सफ़ेद गाय को खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। व्यापारिक योजनाओं को लागू करने से पहले एक बार पुनः गहराई से विचार करना और सभी पहलुओं की समीक्षा करना आवश्यक होगा, ताकि आगे चलकर किसी प्रकार की हानि न हो। आज घुटनों में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ेगा।
उपाय- केले के वृक्ष का पूजन करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। काम संबंधी तनाव पूरी तरह दूर होने में अभी थोड़ा समय लगेगा, इसलिए धैर्य बनाए रखना आवश्यक होगा। करोबार में कोई मशीनरी के ख़राब होने से आपकी प्रोडक्शन प्रभावित हो सकती है। वाहन चलाते समय गति कर ध्यान रखें।
उपाय- शमी के पौधे की सेवा करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज व्यवसायिक परिस्थितियां आपके पक्ष में अनुकूल चल रही हैं, परन्तु आपको केवल उन्हीं योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की जरुरत है जो सकारात्मक दिशा में निरंतर आगे बढ़ने में आपकी मदद करें। भाइयों के साथ आज तालमेल बेहतर रहेगा।
उपाय- हनुमान जी को चमेली का तेल अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News