आज का राशिफल 19 फरवरी, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 11:08 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आय के एक से अधिक स्रोत बनने की संभावना है, जो आर्थिक स्थिरता और भविष्य की योजनाओं को मजबूती प्रदान करेंगे। आज व्यापार में नए और लाभकारी निर्णय लेने का सुनहरा अवसर मिल सकता है, धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ें।
उपाय- गुड़ खाकर घर से बाहर निकलें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। शाम के समय परिवार के सदस्यों के साथ घूमने-फिरने या किसी छोटे से कार्यक्रम का आनंद लेने का अवसर मिलेगा, जो दिन भर की व्यस्तता के बाद सुखद अनुभव प्रदान करेगा। आज बजट के अनुसार बनाई गई योजनाएं आपके आर्थिक जीवन में संतुलन और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेंगी।
उपाय- माता के चरण स्पर्श कर के उनका आशीर्वाद लें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आर्थिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने से धन संबंधी मामलों में लाभ और स्थिरता बनी रहेगी। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह आप पर बना रहेगा, जिससे आत्मविश्वास और मानसिक संतुलन बढ़ेगा।
उपाय- बेसन के लड्डू बांटें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज दूसरों की बातों या बहकावे में आकर किसी भी प्रकार का नया निवेश करने से बचें, क्योंकि बिना पूरी जानकारी के लिया गया निर्णय भविष्य में आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है। विदेश में रहने वाले किसी मित्र से फोन के माध्यम से बातचीत होने की संभावना है, जिससे पुरानी यादें ताज़ा होंगी और मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय- ख़राब विद्युत का सामान घर में न रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज आपकी बुद्धिमत्ता, व्यवहार कुशलता और समझदारी से परिजन अत्यंत प्रभावित होंगे और आपकी सलाह को महत्व देंगे, जिससे घर में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। सकारात्मक सोच और रचनात्मक प्रयास आपकी उन्नति की मजबूत नींव तैयार कर सकते हैं।
उपाय- हरी सब्जियों का सेवन करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आपकी कार्यकुशलता और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। घर में किसी मांगलिक या शुभ आयोजन से संबंधित कार्य संपन्न होने की संभावना है, जो पूरे परिवार के लिए आनंद और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा।
उपाय- लक्ष्मी नारायण मंदिर में घी, चावल दान करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान से जुड़ी किसी चिंता या समस्या का समाधान मिलने से लंबे समय से चला आ रहा तनाव भी कम होगा और घर का वातावरण हल्का व प्रसन्नचित्त बनेगा। ऑफिस में शांतिपूर्ण और सहयोगपूर्ण माहौल बना रहेगा, जिससे आप एकाग्र होकर अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ सकेंगे।
उपाय- रोज़ “ॐ कें केतवे नमः” 11 बार जाप करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आपने अपने कार्यक्षेत्र में नई नीतियां और योजनाएं बनाई हैं, उन पर पूरी लगन, अनुशासन और मेहनत से अमल करना आवश्यक रहेगा, क्योंकि यही प्रयास निकट भविष्य में सकारात्मक परिणाम देंगे। प्रॉपर्टी के रुके कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे।
उपाय- रात में गुड़ का सेवन न करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद, अनुभव और उचित मार्गदर्शन से आपकी कई जटिल समस्याओं का समाधान सहज रूप से निकलता दिखाई देगा, जिससे मन को शांति और स्थिरता मिलेगी। आज शांत स्वभाव और संतुलित निर्णय आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
उपाय- अच्छे चरित्र का पालन करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
